ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: 6 जुलाई को सरदारपुर विधानसभा के दौरे पर रहेंगी केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, जगह-जगह होगा स्वागत, राजगढ़ में मंचीय कार्यक्रम में होंगी शामिल, कार्यकर्ताओं को करेंगी संबोधित

राजगढ़। 6 जुलाई को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर सरदारपुर विधानसभा के दौरे पर रहेंगी। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उनका सरदारपुर विधानसभा का पहला दौरा रहेगा। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राजगढ़ में केंद्रीय मंत्री ठाकुर मंचीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया ने बताया कि 6 जुलाई को केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के सरदारपुर विधानसभा के दौरे की शुरुआत सुल्तानपुर फाटे से होगी। जहां भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। जिसके बाद से मारोल, खाकेडी-आतेडी फाटा, बांदेडी, केशरपुरा, कपास्थल फाटा, बालोदा से लेडगांव पहुँचेगी यहाँ वे आरोग्य भवन का लोकार्पण करेगी। जिसके बाद टांडाखेड़ा होते हुए बड़वेली पहुँचेगी। बड़वेली में मंत्री ठाकुर आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेगी। जिसके बाद नरसिंह मंदिर दर्शन-वंदन कर सरदारपुर पहुँचेगी। जहां टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगी। यहाँ से मंत्री ठाकुर भोपावर चौकड़ी स्थित गौशाला में गौ पूजन करेगी। यहां से भोपावर रोड़ होते हुए मंत्री ठाकुर रिंगनोद पहुँचेगी। जहां नगर में उनका स्वागत होगा। यहां से ग्राम कंजरोटा, राजगढ़ फोरलेंन चौकड़ी से ग्राम अमोदीया पहुंचकर हनुमान मंदिर का मंत्री ठाकुर लोकार्पण करेगी। यहाँ से केंद्रीय मंत्री ठाकुर राजगढ़ पहुँचेगी। यहां बाबा साहब अंबेडकर एवं टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजगढ़ की शिव वाटिका पहुँचेगी। जहां मंत्री ठाकुर मंचीय कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगी। पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया ने बताया कि मंत्री ठाकुर के राजगढ़ आगमन को लेकर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी, मदन चोयल, अखलेश यादव, जितेंद्र रघुवंशी, मुकेश शर्मा, नगर के सभी पार्षद ओर मण्डल पधाधिकारी सभी तैयारियां मै लगे है। शिव वाटिका में विशाल मंच बनाया जा रहा है। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी सहित अनेक भाजपा नेता शामिल होंगे। विधानसभा के दौरे के दौरान मंत्री ठाकुर का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें