ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: कार्यकर्ता अपना कार्य करता रहें संगठन सभी को देख रहा है और काम करने वाला कार्यकर्ता हमेशा आगे बढ़ता रहता है- बंसल


भाजपा संगठन की जिला कामकाजी बैठक संपन्न

धार । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश पर भाजपा जिला संगठन की जिला कामकाजी बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी व उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा भाजपा जिला महामंत्री क्रमशः सन्नी रिन प्रकाश धाकड़ जयराम गावर पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र पटेल कुक्षी नगर परिषद अध्यक्ष रेलम चैहान नरेश राजपुरोहित मंचासीन थे।
सर्व प्रथम भारत माता एवं संगठन महापुरषों के चित्रों पर दिप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।

  जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समर्पित कार्यकर्ता है हम सभी जानते ही की हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक अपनी बात पहुंचने का काम करते हैं जिले की सातो विधानसभाओं में हमे सौ  सौ स्थानों पर 100 -100 लोगो का मन की बात कार्यक्रम देखने के कार्यक्रम करने हैं । और हम सभी कार्यकर्ता अगर लग जाएंगे तो यह कार्यक्रम भी सफल होगा ही ऐसा मेरा मानना है। सभी कार्यक्रम संगठन एप में डाउनलोड करना है । जिला पदाधिकारीए मंडल प्रभारी अपने . अपने मंडल में प्रवास करे हर बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है।

श्याम बंसल ने कहा कि हमारा सभी का उद्देश्य एक ही है यह चुनावी वर्ष है और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को समय देना ही पड़ेगा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता अपना कार्य करता रहें संगठन सभी को देख रहा है और काम करने वाला कार्यकर्ता हमेशा आगे बढ़ता रहता है में भी आज एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते करते आज यहा तक पहुंचा हू कार्यकर्ता की मेहनत से ही पार्टी की सरकार देश से लेकर पंचायत तक है । आज हमारी विचारधारा की सरकार देश और प्रदेश में है यह सरकार विश्व में देश का मान बढ़ाने का काम कर रही है । हमे दो बड़े कार्यक्रम भी करना है बूथ विजय संकल्प अभियान और बूथ स्तर पर सम्मलेन ।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि धार जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद प्रथम नगर आगमन जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी और जिला पाधाधिकारीयो ने पगड़ी पहनाकर कर और पुष्पमाला से मिठाई खिलाकर स्वागत किया । बैठक में विशेष रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता डा शरद विजयवर्गीय वीरेंद्र बघेल महेंद्र महाजन विजय सिंह रघुवंशी उमेश गुप्ता नवीन बनिया पूनमचंद फकीरा कुसुम सोलंकी अशोक पटेल सह मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी जगदीश जाट सहित जिले के मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सन्नी रिन व आभार विकास मेहरवाल ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें