: बदनावर में बाबूजी राम राम के नारे का रहा असर,राम के नाम का सहारा बाबूजी के लिए बना विजय का द्वार
Admin
Mon, Dec 4, 2023
जगदीश चौधरी@खिलेडी। जी हाँ एक ओर जहाँ विपक्ष शामिल होकर अपने आप को सफल जीत के लिए मजबूत करने की शक्ति केवल भगवान का नाम स्मरण ही दिलवा सकता हैं। इस बात की आज पुष्टि हो गई जब भंवरसिंह शेखावत 'बाबूजी' ने केबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगांव को मतदाताओं के समर्थन के बल पर लगभग 2900 वोट से हार का दर्शन करवाया। ज्ञात हो कि बाऊजी 2018 में चुनाव हारे थे लेकिन 2013 में विधायक रह चुके थे। इस बार उन्होने अपने दिनचर्या में प्रयुक्त भगवत नाम राम-राम को ही अपने चुनाव प्रचार का मुख्य स्लोगन बना लिया था। ठीक उसी तरह का स्लोगन जिसे 2018 के पूर्व विधायक बतौर श्री शेखावत से लोग वाद संवाद करते थे। जो था राम-राम और यही सम्बोधन उनके इतना काम आ जयेगा यह विरोधी दल ने सोचा नही था। आज बदनावर की जनता ने उन्हें दुबारा विधायक का ताज दिलाया है। ग्रामीण क्षेत्रो में फिर से विकास की लहर दौड़ा देंगे वही लोगो को विश्वास है कि नर्मदा मैया के जल को बदनावर में लाने के संकल्प जो कि बाबूजी का है वह भी अब पूरा हो जाएगा।बदनावर विधानसभा कांग्रेस के भंवरसिंह सेखावत बाबूजी की जीत पर खिलेड़ी गाँव के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फटाके फोडकर व एक दुसरे के गले मिलकर जम के आतिशबाजी की वही भाजपाइयों ने भी प्रदेश में भाजपा सरकार बनने की खुसी में आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन