: देश की सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित कल सीएम के समक्ष ग्रहण करेगी भाजपा की सदस्यता,एक वर्ष मे ही कांग्रेस मे छु ली थी राजनिती पारी की बुलंदी,अभा युकां की राष्ट्रीय प्रवक्ता का मिला था दायित्व
Admin
Fri, Mar 1, 2024

सरदारपुर। लोकसभा चुनाव के पूर्व सरदारपुर विधानसभा मे कांग्रेस को बडा झटका लगना अब तय हो चुका है। कल धार जिले के पहले दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव के समक्ष देश की सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य एंव अभा युकां की राष्ट्रीय प्रवक्ता गायत्री पुरोहित कल भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेगी।
करीब डेढ वर्ष पूर्व 21 वर्ष की आयु मे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के तौर पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़कर जीतने वाले गायत्री पुरोहित देश की सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य है। प्रखर वक्ता एंव अपनी बेबाक शैली के कारण पहले ही चुनाव मे उन्होंने अच्छी खासी सुर्खियां बटोरी थी। यही नहीं एक वर्ष के भीतर ही उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी मे बुलंदियों को छूते हुये युका की राष्ट्रीय प्रवक्ता बन गई।
ज्ञात रहे 21 फरवरी को ही बख्तावर एक्सप्रेस मे पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजुखेडी एंव अभा युका की राष्ट्रीय प्रवक्ता गायत्री पुरोहित के कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की खबर सबसे पहले ब्रेक की थी।
वैसे पिछले दो दिनो से गायत्री पुरोहित को भाजपा पदाधिकारियों के साथ देखा जा रहा है। सीएम के अमझेरा आगमन की तैयारियों को लेकर भी गायत्री पुरोहित भाजपा जिलाध्यक्ष एंव पदाधिकारियों के साथ सक्रियता से जुटी हुई है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन