ब्रेकिंग

सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत सरदारपुर में पुलिस ने साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन,जागरूक का दिया संदेश

CBMO के साथ हुए मारपीट के विरोध में डाक्टरों ओर कर्मचारियों ने निकाली रैली ,SDM को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा की मांग

राजगढ़ ओर सरदारपुर संकुल के 9 विद्यालयों में औचक निरीक्षण में 3 शिक्षक मिले अनुपस्थित,थमाया नोटिस, दिए निर्देश

सोशल मीडिया की सार्थक पहल पर जिस मंदिर का हुआ था जिर्णोद्धार वहां पर हुए भगवान की प्रतिमा स्थापित

विरोध स्वरूप स्वास्थ्य कर्मियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन, SDM और CMHO को सौपे ज्ञापन,पुलिस ने दर्ज की FIR

सूचना

: सत्ता,संगठन व संघ के सर्वे मे सरदारपुर मे कांग्रेस मजबूत,लेकिन गुटबाजी से दुर रहकर एकजुटता से के साथ करे मुकाबला तो होगी कांटे की टक्कर


पुराने पर दांव या फिर नया चेहरा होगा मैदान मे,महिला उम्मीदवारों के नाम पर भी हो रहा मंथन
मालवा अंचल से तय होती सरकार,पिछली बार भाजपा का प्रदर्शन रहा था कमजोर,वर्तमान मे भी स्थिति कमजोर

आरिफ शेख
सरदारपुर। प्रदेश मे विधानसभा चुनाव की एक तरह से उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस नेता भी सक्रियता के साथ मैदानी राजनिती मे उतर चुके है। दो माह पहले ही जहा सरकार ने विकास यात्रा आरंभ कर चुनावी माहौल बनाने का प्रयास किया लेकिन सरकार के पक्ष मे उस तरह का चुनावी माहौल जनता के बीच नहीं बन पाया जल्द ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आर्शीवाद यात्रा के माध्यम से जनता से रूबरू हो सकते है।


वैसे कहा गया है सत्ता की सफलता की सीढ़ी मालवा क्षेत्र ही रहता है पिछली बार जहा भाजपा मालवा अंचल मे मात खाकर सत्ता गंवा चुकी थी। वही इस बार भी करीब -करीब माहौल यही नजर आ रहा है। सत्ता,संगठन व संघ के सर्वे मे मालवा अंचल मे भाजपा की स्थिति कमजोर बताई  गई है। लेकिन राजनीतिक पंडित मानते है की अभी भी देर नहीं हुई है यदि भाजपा एकजुटता के साथ गुटबाजी समाप्त कर चुनावी रण मे उतरती है तो परिणाम सर्वे से अलग होगा।


धार जिले की सरदारपुर विधानसभा की बात करे तो यह कांग्रेस बाहुल्य सीट रही है। लेकीन जब भी भाजपा यहा पर एकजुटता के साथ लडी कांग्रेस को पराजित किया है। वर्तमान मे कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल की लोकप्रियता चरम पर है और कांग्रेस से करीब-करीब उनका टिकट तय है । कांग्रेस का मुकाबला करने के लिये भाजपा से मजबूत उम्मीदवार को मैदान मे उतारेगी जो फिर से यहां पर भाजपा को विजय श्री का वरण करवा सके। वर्तमान की बात करे तो भाजपा की और से टिकट प्राप्ती की दौड मे जहा पर आधा दर्जन दावेदार मैदानी सक्रियता के साथ लाइन मे है वही करीब इससे आधे उम्मीदवार  पर्दे के पीछे रहकर अपनी जमावट करने मे जुटे हुए है।


इस बार सरदारपुर मे भाजपा का उम्मीदवार संघ की पसंद से ही तय होगा इसलिये संघ कोटे से भी तीन दावेदार अपनी दावेदारी मजबूत करने मे लगे हुये है। महिला उम्मीदवार के नाम पर भी मंथन किया जा रहा है जिसमे एक विधानसभा की रहवासी एवं एक बाहरी महिला नेत्री का नाम चर्चा मे है। वैसे सत्ता,संगठन एवं संघ के आपसी समन्वय के बाद ही सरदारपुर मे दावेदारी तय होगी । पार्टी यहां पर पुराने नेताओं को मैदान मे उतारेगी या फिर कोई नया चेहरा मैदान मे उतार कर सभी को चौकायेगी यह तो आने वाले महीनों मे तय हो जायेगा। सुत्र बताते है की  भाजपा से उम्मीदवारी के चयन मे गुप्तचर रिपोर्ट का भी अहम रोल रहेगा। सत्ता के पास हर माह गुप्तचर रिपोर्ट भेजी जा  रही है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें