ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: जन आर्शीवाद यात्रा के साथ भाजपा आएगी चुनावी मोड मे,6 से आरंभ होगी यात्रा लाबरिया मे 13 को होगी आमसभा, राजोद मे रोड शो सीएम या फिर कोई केन्द्रीय नेता आयेगा आमसभा मे

सरदारपुर । विधानसभा चुनाव मे दो माह का समय बचा हुआ है। भाजपा संगठन पुरी तरह चुनावी मोड मे सक्रिय हो चुका है। संगठन को धरातल पर उतारकर कार्यकर्ताओं मे जोश भरने के लिये चुनावी बैठक एंव कार्यक्रमों का दौर जारी है। इसी कडी मे 6 सितंबर से प्रदेश मे जन आशीर्वाद यात्रा आरंभ होगी। जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्रों मे भ्रमण करेगी इसका रोड मैप भी तैयार हो चुका है। संभाग स्तर पर पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकालेगी। इसमें ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर और विंध्य-बुंदेलखंड से जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगी। यात्रा का समापन भोपाल मे 25 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की विशाल आमसभा के साथ होगा।


लाबरिया मे होगी आम सभा:- सरदारपुर विधानसभा मे जन आर्शीवाद यात्रा का प्रवेश  13 सितंबर को टिमायची से होगा। राजगढ़ और सरदारपुर नगर मे भ्रमण कर लाबरिया मे आम सभा होगी। सूत्रों की माने तो लाबरिया की आमसभा मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हो सकते है। लेकिन यदि चुनावी व्यवस्था के चलते सीएम नही आये तो फिर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,नरेन्द्र सिंह तोमर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय  आम सभा मे आ सकते है। आम सभा के बाद राजोद मे रोड शो भी होगा।


भाजपा के लिये लकी रहा है लाबरियाः-  लाबरिया क्षेत्र भाजपा के लिये लकी रहा है। 2013 के विधानसभा चुनाव मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी वेलसिंह भूरिया के लिये चुनावी सभा ली थी। उस समय किसी भी भाजपा की जीत का भरोसा नही था। लेकिन कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं एकजुटता के साथ भाजपा 500 से अधिक वोट से सरदारपुर विधानसभा सीट जीती थी।  वही 10 साल बाद फिर विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा लाबरिया मे आम सभा कर रही है।    


जिले मे यह होगा जन आर्शीवाद यात्रा का रोड मैप:-  खंडवा से निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा का धार जिले में 6  सितंबर को प्रवेश होगा। यात्रा धरमपुरी विधानसभा के ग्राम देवर में शाम 4 बजे  प्रवेश करेगी। धामनोद में आमसभा आयोजित होगी तत्पश्चात खलघाट ,धरमपुरी में रोड़ शो होगा।  9 सितंबर को प्रातः 11 बजे से मनावर विधानसभा के ग्राम गणपुर से यात्रा प्रारंभ होकर मांडवी सिंघाना होते हुए मनावर में आमसभा होना है। मनावर से  गंधवानी विधानसभा  में प्रवेश करेंगी शाम 5 बजे आमसभा गंधवानी। रात्रि में कुक्षी के डेहरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम। सुबह लोंगसरी से  जन आशीर्वाद यात्रा विभिन्न गांव होते हुए दोपहर 12 बजे कुक्षी नगर में आमसभा होगी। इसी प्रकार  जन आशीर्वाद यात्रा 13 सितंबर को टीमाइची से राजगढ सरदारपुर होते हुए लाबरिया में आमसभा तथा राजोद में रोड़ शो किया जाएगा। शाम 5 बजे बदनावर नगर प्रवेश कर शाम को आमसभा व कानवन और नागदा में रथ सभा होना है। रात्रि 10 बजे धार में प्रवेश करेंगी। 14 सितंबर सुबह यात्रा का नगर भ्रमण गुणावद घाटाबिल्लोद से इंडोरामा  में आमसभा के बाद इंदौर जिले में प्रवेश करेंगी।

-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें