: लाडली बहना योजना का हुआ शुभारंभ,सरदारपुर मे कन्या पूजन कर देखा आयोजन का सीधा प्रसारण
Admin
Sun, Mar 5, 2023
परियोजना अधिकारी ने पूर्व विधायक व एसडीएम का रक्षा सूत्र बांधकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

सरदारपुर। प्रदेश मे रविवार को लाडली लक्ष्मी बहना योजना का भव्य शुभारंभ किया गया। भोपाल मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना का शुभारंभ जम्बूरी मैदान में महिलाओं की उपस्थिति में किया जिसका सीधा प्रसारण टीवी चैनल और वेबकास्ट के माध्यम से किया गया,, इसी अवसर पर सरदारपुर क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायत में ग्राम की महिलाओं, स्वयं सहायता समूह की महिला, पोषण सहयोगिनी समिति की महिलाओं की ग्राम के कलश यात्रा के रूप में उपस्थित हुई। ,जहाँ पौधा रोपण कर कार्यक्रम में सहभागिता की व भोपाल से सीधा प्रसारण को दिखाया गया,।
तहसील मुख्यालय सरदारपुर पर विकास खण्ड स्तरीय कार्यक्रम आजीविका भवन सरदारपुर में आयोजित किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया व जमुना भुरिया,एसडीएम राहुल चौहान के द्वारा कन्या पूजन किया गया। द्वारा कन्या पूजन भी किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से संवाद भी किया गया। ,योजना अंतर्गत 25 मार्च से 30 अप्रैल तक पात्र महिलाओं के आवेदन पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन कर ऑनलाइन किये जायेंगे । 1 मई से 15 मई तक आपत्तियां बुलाई जाएगी व आपत्ति का निराकरण समिति द्वारा 15 से 30 मई के मध्य किया जाएगा। 10 जून से पात्र महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे भुगतान होगा आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड ,समग्र आईडी ,ई केवाईसी व डीबीटी के लिए तैयार खाता होना अनिवार्य है ।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी कमलसिंह निंगवाल ,अभिलाषा वास्केल , सीएमओ यस शर्मा ,,पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपस्थित थी ।

कार्यक्रम से पूर्व परियोजना अधिकारी कमलसिंह निंगवाल, अभिलाषा वास्केल पर्यवेक्षक व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने पुर्व विधायक वेलसिंह भुरिया व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राहुल चौहान को रक्षासूत्र बांध कर मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौपा गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन