ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: पवन चक्की कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा,एसडीएम को सौपा ज्ञापन,बिना अनुमति के पेडो की कटाई एंव शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप,जांच कर कार्यवाही की मांग

Admin

Mon, Mar 18, 2024

सरदारपुर। सरदारपुर तहसील के ग्रामीण अंचलो मे लग रही पवन चक्की कंपनी के मनमानी के खिलाफ ग्रामीणो ने मोर्चा खोलकर एसडीएम को आवेदन सौपकर कंपनी की मनमानी पर रोक लगाने के साथ जांच की मांग की है ग्राम पंचायत भोपावर के उपसरपंच हेमंत दांगी के नेतृत्व मे राहुल शर्मा बडोदिया,भागीरथ पाटीदार,नारायण पाटीदार,शंकर पाटीदार ने एसडीएम कार्यालय पहुॅचकर पवन चक्की कंपनी के द्वारा शासकीय विभागो से अनुमति प्राप्त किए बिना शासकीय सम्पत्तियो को एवं हरे भरे पेड़ो को हानि पहुंचाए जाने के सम्बन्ध मे  ज्ञापन सौपकर उचित कार्यवाही की मांग की।


सौपे गये ज्ञापन मे प्रमुख बिन्दुओ पर ध्यान आकृष्ट करवाते हुए बताया की
पवन चक्की कम्पनी ने ग्राम पंचायत बिछिया द्वारा निर्मित तालाब की पाल तोड़कर सड़क निर्माण किया है।जिससे शासन की लाखो रुपए की सम्पत्ति को हानि पहुंची है।इससे किसानो को सिंचित भूमि मे सिंचाई व मवेशियो के पानी पीने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। वही ग्राम पंचायत फूलगावड़ी द्वारा मनेरगा योजना मे फूलगावड़ी से बड़वेली तक सड़क बनाई गई है। पवन चक्की कम्पनी ने ग्राम पंचायत की बिना अनुमति के इस सड़क का चोड़ीकरण करते हुए किसानो की सिंचाई नहर को बन्द कर दिया गया है।वही सड़क के दोनो किनारे पर लगे पेड़ो को काट दिया गया है। इससे शासकीय सम्पत्ति को नुकसान और पर्यावरण की स्वच्छता को भारी हानि पहुंचाई गई है। पवन चक्की के बड़े बड़े ट्रालो मे सामग्री भरकर ग्रामीण क्षेत्रो की पक्की सड़क सरदारपुर भोपावर व सरदारपुर रिंगनोद सड़क से ले जाए जाने से सड़के जीर्ण शीर्ण हो चुकी है।इससे भी शासन की सम्पत्ति को भारी हानि पहुंची है।


 ज्ञापन मे बताये गये बिन्दुओ की सूक्ष्मता से जांच करवाते हुए शासकीय संपत्ति को हानि पहुंचाने वाली पवन चक्की के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए शासन को हुई हानि की वसूली पवन चक्की कंपनी से करने की मांग की गई । ग्रामीणों ने कहा की इस मामले की जब भी जांच की जाए। इसकी सूचना उन्हे दी जाए ताकि वै मौके पर उपस्थित होकर जांच दल के समक्ष तथ्य और प्रमाण रख सकूं।

इनका कहना हैः-
ग्रामीणो से प्राप्त ज्ञापन के बाद तहसीलदार को जांच के लिये निर्देश दिये गये है। पटवारी से भी रिपोर्ट बुलाई गई है। यदि जांच मे कुछ गलत हुआ है तो कार्यवाही की जायेगी।
                                 मेघा पवार
                             एसडीएम सरदारपुर 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें