: शातिर महिलाओ ने दिनदहाड़े दुकान से चुराया कीटनाशक स्प्रे पंप,सीसीटीवी मे कैद हुई वारदात,इसी पैटर्न पर पिछले साल राजोद और लाबरिया मे दिया था वारदात को अंजाम
Admin
Thu, Jul 4, 2024
बरमंडल। मानसून का आगमन होते ही बाजारों मे भीड़ नजर आ रही है। वही खेती किसानी के लिये सामग्री खरीदी के लिये दुकानों पर भीड नजर आ रही है। ऐसे मे शातिर बदमाश मौके का फायदा उठाकर चोरी की वारदात अंजाम देने मे नही चुक रहे है।
बरमंडल मे ऐसी की एक चोरी की वारदात गुरुवार को दोपहर मे लाबरिया-बरमंडल मार्ग पर एक हार्डवेयर की दुकान पर हुूई। दुकान पर चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे मे भी दर्ज हो गई। दो महिला एंव एक पुरुष के द्वारा बड़े ही शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया ।
दुकान संचालक अनिल पाटीदार ने बताया की दोपहर मे दुकान पर ग्राहक को सामान दे रहा था। सामान देने के बाद दुकान के बहार आया तो दुकान के बहार रखी कीटनाशक दवाई की एक टंकी कम दिखी सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर दुकान के बहार ईमली के पेड की आड मे दो महिला खडी हुई नजर आई जिसमे से एक महिला दुकान के कुछ आगे आकर दुसरी महिला को ईशारा कर रही थी तभी दूसरी महिला ने चालाकी से टंकी उठा ली वही कुछ दुर खडे मोटरसाइकिल पर सवार अपने पुरुष साथी को बुलाया और उस पर बैठकर रवाना हो गई। दुकान संचालक ने बताया की टंकी की कीमत 3 हजार रू है। राजोद पुलिस थाने पहुॅचकर आवेदन देकर उचित कार्यवाही की मांग की है।
उल्लेखनीय है की की चोरी की इस तरह की वारदात पिछले साल राजोद मे एंव लाबरिया मे हुई थी। सीसीटीवी कैैमरो मे वारदातो का तरीका एक जैसा ही नजर आया जिसमें दो महिला एंव एक पुरुष मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन