ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: एसपी के निर्देशन मे सरदारपुर अनुभाग की पुलिस टीम ने दिया सकारात्मक पुलिसिंग का संदेश, संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक अपराध के निराकरण का प्रयास,एसडीओपी बोले सक्रियता ही सफलता का मंत्र

Admin

Sat, Aug 31, 2024

हत्या लुट एंव चोरी जैसी वारदातों की लगातार किये खुलासे,नाबालिक बालिकाओं की दस्तयाबी मे भी मिली उल्लेखनीय सफलता


सरदारपुर। पुलिस शब्द ऐसा है जिससे अपराधियों मे खौफ नजर आता है तो आम जनता भी पुलिस से बात करने मे हिच पिचाहट महसूस करती है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों मे पुलिस के सकारात्मक रवैये से जनता के बीच पुलिस की छवि बेहतर हुई है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में एसडीओपी सरदारपुर आशुतोष पटेल एवं अनुभाग के थाना प्रभारी सरदारपुर प्रदीप खन्ना, थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत, थाना प्रभारी अमझेरा रवीन्द्र बारिया एवं थाना प्रभारी राजौद हीरूसिंह रावत एवं अनुभाग की पूरी टीम द्वारा लगातार सकारात्मक पुलिसिंग के द्वारा लगातार सफलता प्राप्त की गई है।

चर्चा के दौरान एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की सक्रियता ही सफलता का मंत्र हैै। अनुभाग के चार थाना क्षेत्रों मे बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जिससे अधिकांश अपराधों के खुलासे मे पुलिस का सफलता मिली है। अंधे कत्ल का पर्दाफाश,दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात,समूह एजेंटों के साथ लूट की घटना हो , चोरी की वारदातें हो  या फिर गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाब हो ।

दो अंधे कत्लों का 72 घंटे के भीतर किया खुलासा’

पिछले दिनों अमझेरा थाना क्षेत्र के बिजलिया खोदरा में 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली थी साथ ही केशवी चौकी क्षेत्र के कटन घाटी में नाबालिग युवती की लाश मिली थी दोनों ही मामलों में पुलिस टीम द्वारा 3 दिवस के भीतर मामलों का खुलासा कर दोनों अंधे कत्लों के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर त्वरित कार्यवाही की गई।

चेन स्नेचिंग एवं लूट की वारदातों का खुलासा’

राजगढ़ थाना क्षेत्र में 23 एवं 29 जून की रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा महिलाओं के गले से चेन लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें पुलिस टीम द्वारा लगातार 10 दिवस की मेहनत के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद किया गया, एवं सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से राजगढ़ थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिको  द्वारा पुलिस को सम्मानित भी किया गया था।
वही अमझेरा थाना क्षेत्र में एल-टी कंपनी के ’कलेक्शन एजेंट के साथ हुई लूट’ के वारदात में भी पुलिस द्वारा त्वरित  कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मशरूका बरामद किया गया।

चोरी एवं नकबजनी की वारदातों में लगातार हुई पतारसी’

अनुभाग के थाना क्षेत्र में लगातार चोरी एवं नकब्जनी के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया जा रहा है जिनमे प्रमुख रूप से  जुलाई माह में राजोद थाना क्षेत्र में लहसुन चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 लाख रूपए से अधिक की लहसुन बरामद की गई। राजगढ़ थाना क्षेत्र में माछलिया घाट में लूट डकैती की योजना बनाते आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे चोरी किया गया पेंट पुट्टी बरामद किया गया।
साथ ही थाना सरदारपुर एवं थाना अमझेरा से चोरी गये दो तूफान वाहन अलीराजपुर पुलिस की सहायता से बरामद किए गए।थाना अमझेरा से चोरी गये कृषि उपकरण पंजा एवं फलाव बरामद किए गए।

इसी के साथ लगातार अनुभाग के सभी थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी सुनिश्चित की जा रही है साथ ही प्रमुख स्थानों पर चीता वाहनों से पेट्रोलिंग की जा रही है। तीज त्यौहार के अवसरों पर लगातार डेरों एवं होटल लॉज ढाबों की चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है।
एसडीओपी आशुतोष पटेल बताते है की उनका पहली प्राथमिकता यह है की कोई भी केस पेंडिंग  न हो हो इतना तय है की आपराधी वारदातों को नये-नये तरीके से अंजाम देते है जिसके कारण अपराधियों तक पहुँचने मे समय लगता है। श्री पटेल ने कहा की पुलिस 24 घंटे आम जन की सेवा मे तत्पर है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें