ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: पोषण माह अंतर्गत दसाई  सेक्टर मे पोषण प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,श्रेष्ठ प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत,जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पोषण संबधी जानकारी से अवगत कराकर दी महत्वपूर्ण जानकारी

Admin

Thu, Sep 26, 2024

सरदारपुर। एकीकृत महिला बाल विकास विभाग परियोजना सरदारपुर एक के सेक्टर दसई में पोषण माह के तहत पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन ने उपस्थित किशोरी बालिकाओं ,गर्भवती ,धात्री माताओं को पोषण संबंधी विभिन्न जानकारियो से अवगत कराया तथा पोषण माह के महत्व को बताते हुए तिरंगा भोजन के महत्व को विस्तार से बताया। श्री जैन ने प्रतिदिन के भोजन में तिरंगा आहार शामिल करना है कम खर्चे में उपलब्ध होने वाली पौष्टिक चीजों को किस प्रकार से आसानी से प्राप्त करके अपने भोजन में शामिल करना है इसके बारे मे विस्तार से जानकारी दी ।

आपने कहा की दूध एवं दूध से बने सभी पदार्थों को हमारे प्रतिदिन के आहार में शामिल करे
क्षेत्रीय स्थानीय तौर पर मिलने वाले मोटे, अंकुरित अनाजों ,को अपने आहार में शामिल करना है इस प्रकार से कई सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शनी के तहत श्री जैन  ने उपस्थित जनसमुदाय को दी,,
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं द्वारा जीत से बने कई प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई । कार्यक्रम की अगली कड़ी में  स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा के तहत,,सात्विक माता पूजा ,नक्श माता ज्योति ,सारिका माता आशा का स्वागत कर प्रमाण पत्र वितरण किए गए । साथ ही व्यंजन प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दाखा पाटीदार, द्वितीय पुरस्कार श्याम कुवर राठौर, तृतीय पुरस्कार किरण परमार को दिए गया।
कार्यक्रम में  सरपंच  कन्हैयालाल  परमार, जनपद सदस्य बालमुकुंद  पाटीदार, परियोजना अधिकारी कमल सिंह निगवाल, पर्यवेक्षक अभिलाषा वास्केल, बीसी सुनील वर्मा  ,पर्यवेक्षक सुगना राठौर, सेक्टर की समस्त कार्यकर्ता, एवं सहायिका कार्यक्रम में उपस्थित थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें