ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: लोकतंत्र के महापर्व मे मतदान के प्रति जागरूकता बढाने के लिये सरदारपुर भगोरिया हाट रैली निकालकर दिलाई शपथ

Admin

Wed, Mar 20, 2024

सरदारपुर । लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान के प्रति लोगों को जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। धार-महू लोकसभा विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम सरदारपुर श्रीमती मेघा पवार के मार्गदर्शन में स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें भगोरिया पर्व के माध्यम से बुधवार को सरदारपुर नगर परिषद में सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वीप नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों द्वारा भगोरिया पर्व में जाकर सभी मतदाताओं को जागरूक किया और इस अवसर पर सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

स्वीप नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों द्वारा दल बनाकर सरदारपुर में आने वाली प्रत्येक पंचायत में हाट बाजार , ग्राम पंचायतो में जा जाकर भगोरिया पर्व एवं स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूक अभियान चला कर मतदाताओं को 13 मई 2024 को होने वाले निर्वाचन के लिए मतदाता जागरूक करने के लिए हाट बाजार में प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम तैयार किया। बुधवार को सरदारपुर भगोरिया पर्व , हाट बाजार में जाकर मतदाताओं को शपथ , हस्ताक्षर अभियान आयोजित करवाया गया। इस मौके पर तहसीलदार सरदारपुर मुकेश बामनिया , सहायक नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित ने मतदाताओं को शपथ दिला कर मतदान अवश्य करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर सीएमओ नगर परिषद सरदारपुर यशवंत शुक्ला, इंजीनियर कविता जमरे सेक्टर अधिकारी, नवीन पांडे सहायक ग्रेट 2, जितेंद्र गोखले सहायक वर्ग 3, अजय तोमर समग्र सुरक्षा अधिकारी जनपद पंचायत सरदारपुर, गोपाल कुमावत जनपद पंचायत सरदारपुर, धनराज गोखले, मुकेश गहलोत, रवि चैहान, आकाश भारद्वाज राजस्व निरीक्षक, अरुण गोखले, सोमनाथ बेगा, अनिल खपेड़ सहायक , राजेश जामनिया सहायक,सहायक प्रोग्रामर शशांक सुले ,धनराज नागरे ओपरेटर, हेमंत राठौड़,जीतू गोखले एवं जनपद पंचायत सरदारपुर अधिकारी/ कर्मचारियों एव ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें