ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: मृत बछड़े को फिर उठाकर ले गया तेंदुआ रात भर भयभीत रहे किसान,आज शाम तक वन विभाग लगा सकता हे पिंजरा

Admin

Tue, Apr 1, 2025
अमझेरा। अमझेरा के मांगोद मनावर मार्ग पर अमका झमका माता मंदिर के समीप राहुल परिहार के खेत मे रविवार रात्रि को तेंदुए ने गाय के बछड़े का शिकार कर उसे मार दिया था। जिसके बाद बीती रात्रि मे तेंदुआ उसी स्थान पर शाम के समय फिर आया और मृत ब छड़े को उठाकर करीब 100 फिट दूर घसीट कर ले गया। किसानो के साथ ग्रामीणों ने जाकर देखा तो तेंदुआ खेत मे हि बैठा रहा। जिसके बाद पुरी रात किसान और आसपास के लोग भयभीत रहे और पुरी रात जाग कर निकाली। किसान राहुल परिहार ने अपने मित्र शुभम दीक्षित, अर्जुन मोहनिया, कन्हा प्रजापत, सोनू परिहार आदि के साथ तेंदुए को खेत मे बैठा हुआ देखा। इस संबंध मे वन विभाग के रेंजर शैलेन्द्र सोलंकी ने बताया कि तेंदुए कि लगातार मूवमेंट उसी स्थान पर हो रही है। हमने वरिष्ठ अधिकारियो को पत्र लिख दिया है। सम्भवत आज शाम को हि पिंजरा लगाया जाएगा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें