ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: सरदारपुर कौमी एकता की सुगंधित मिट्टी ,इसकी महक पूरे हिन्दुस्तान में फेले ताकि देशभर में अमन-चैन का सौहार्द बना रहे - विधायक ग्रेवाल

Admin

Wed, Apr 2, 2025
  सरदारपुर। नगर में हिन्दू-मुस्लिम भाई चाहे ईद दिपावली हो, उर्स यां दशहरा हो भाईचारा से मिलकर मनाते आ रहे हैं, बडी खुशी की बात है। इसलिए ही सरदारपुर नगर कोमी एकता के नाम से जाना जाता है। यह बात मंगलवार रात 8 बजे मुस्लिम समाजजनो द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कही। समाजजनो को सम्बोधित करते हुए ग्रेवाल ने कहा कि सरदारपुर नगर कोमी एकता की सुगंधित मिट्टी पूरे हिन्दुस्तान में फेले ताकि देशभर में अमन-चैन शान्ति का सौहार्द वातावरण हमेशा बना रहे। सेवानिवृत्त पूर्व एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री ने कहा कि यहाँ हिन्दु मुस्लिम भाईयों के आपस का प्रेम व शान्ति सौहार्द का वातावरण मुझे बहुत पसंद आया, मेरे सेवाकाल कार्य मै कौन-सा भी त्योहार के प्रति मै निंश्चिंत रहता था, कि कुछ भी होना जाना नही है। इसके लिए आप सभी समाजजन बधाई के पात्र है। नगर के वरिष्ठ सेवानिवृत्त डॉ एम एल जैन ने बताया कि मुझे 35 साल हो गए, लेकिन त्योहार के दौरान कभी भी कोई तनाव जैसी स्थिति नज़र नहीं आई। भाईचारे से रहना और त्योहार बनाना यह सरदारपुर नगर के लिए बडी उपलब्धि है। कार्यक्रम का संचालन करने वाले सेवानिवृत्त पूर्व कृषि मंडी सचिव हांजी अब्दुल रशीद खांन ने बताया कि मजहब नही सिखाता की आपस में बैर रखना इसी कड़ी में नगर अग्रणी है। यहां सालो से एक-दुसरे के प्रति हिन्दू-मुस्लिम समाजजनो का प्रेम स्नेह है, यह धर्म समाज के आने वाले त्योहारों में स्पष्ट झलकता है, ऐसा कहीं देखने को नहीं मिलेगा। खांन ने कहा कि मालिक ईश्वर से यही दुआएं है कि यह सिलसिला आगे भी बरकरार कायम रखे। ईद मिलन कार्यक्रम के शुरुआत पहले समाज के एहमद नौशाद रजा ने सारे जहाँ से अच्छा हिनदुस्तान हमारा पर सुन्दर प्रस्तुति देने पर खूब तालियां बटोरी गई। अतिथियों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित हिन्दू-मुस्लिम समाजजन भावविभोर हो गए थे। कार्यक्रम के तहत अतिथि गण विधायक प्रताप ग्रेवाल, नगर परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी ग्रेवाल, नपं उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान,एश्वर्य शास्त्री, डॉ एम एल जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहनलाल यादव, जयप्रकाश शर्मा, हांजी गफ्फार खांन, नवाब हसन कुरैशी, प्रमोदराज जैन, संजय जायसवाल, नरसिंह सोनी, कैलाशचन्द्र गुप्ता हसीन बाबा आदि मंचासिन थे। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाजजनो द्वारा अतिथियों का शाल, पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस आयोजन के लाभार्थी प्रदेश कांगेस अल्पसंख्यक के सचिव अंसार खांन, गफ्फार खांन, सलमान रफीक खांन, सरवर चक्कीवाले रहे। संचालन हाजी अब्दुल रशीद खान ने किया। आभार प्रमोदराज जैन ने माना। कार्यक्रम समापन बाद हिन्दू-मुस्लिम समाजजन एक दुसरे से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं गई।    

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें