: दुश्मन हमे बम की धमकी से डरा रहा हे तुम्हारे पास बम है तो हमारे पास बम-बम है जो हमारी रक्षा कर रहा है- संत श्री नागर जी,बरमखेडी मे श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ पर हुआ एक दिवसीय सत्संग,हजारो की संख्या मे उमडा श्रद्धालुओ का सैलाब
Admin
Wed, May 7, 2025
सत्संग के दौरान हजारो की संख्या मे उपस्थित श्रद्धालुओं से वर्तमान परिस्थीयो पर ध्यान इंगित करते हुय संत श्री ने कहा की जीवन मे बाढ,वार और काल ये तीनो चीजे से बचने की प्रभु से प्रार्थना करना। तीनो चीजे के दुखो से जो पिडीत है वही इसका दर्द समझ सकता है। आपने कहा की हम लोग भाग्यशाली है की हमारा जन्म भारत जैसे देश मे हुआ है और सबसे बडे सौभाग्य की बात यह है की हम भारत के ह्रदय मध्य प्रदेश मे रहते है। आज जो परिस्थितियां बन रही है। सीमा पर रहने वाले लोगो से पुछे की वार होने पर किस तरह कठिनाई होती है। बाढ आने पर बिहार के लोगो से पुछो और काल की कठिनाई जानना हो तो तुम्हारे मालवा मे आने वाले राजस्थान के लोगो से पुछो।
संत श्री नागर जी ने कहा की दुश्मन देश हमे बम की धमकी से डरा रहा है। अरे हमारी रक्षा करने वाला भगवान है। तुम्हारे पास बम है तो हमारे पास बम-बम है जो कैलाश पर्वत पर बैठकर हमारी रक्षा कर रहा है।
आपने कहा की जीवन मे कही से भी गिर जाना राम तुम्हे बचा लेगे लेकिन राम की नजर मे मत गिरना यदि उसकी नजर मे गिर गये तो तुम्हे कोई बचा नही सकता। कथा के समापन पर संत श्री ने कहा की आप लोगो के बीच पहली बार इस गांव मे सत्संग करने आया समय का पता ही नही चला। कथा मे व्यक्ति अपने सुख दुख सभी चीजे भूलकर प्रभु की भक्ति मे लगा रहता है और पता ही नही चलता की तीन घंटे की कथा मे कब चार घंटे हो गये। कथा के प्रारंभ मे बाल संत गोविंद जी नागर ने भी मालवी भाषा मे एक घंटे तक सत्संग देकर श्रद्धालुओ को प्रेरक उद्गार देते हुये प्रभु भक्ति कर सद्कर्म करने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन