ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: मुख्यमंत्री द्वारा अमझेरा को तीर्थ के रूप में विकसित करने की घोषणा से जनता की वर्षो पुरानी आस हुई पूरी,विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया

Admin

Mon, Aug 26, 2024

सरदारपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा रविवार को अमझेरा के रूखमणी हरण स्थल मां अमका झमका मंदिर को तीर्थस्थल में विकिसत करने की घोषणा की गई जिससे जनता की वर्षो पुरानी आस पुरी हुई सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा कई बार विधानसभा में क्षेत्र की जनता की मांग पर अमझेरा में जहाॅ प्रभु श्रीकृष्ण के चरण पड़े रूकमणी हरणस्थल को विकसित करने की मांग उठाई थी और माननीय मुख्यमंत्री को कई बार पत्राचार कर ध्यान आकर्षित करवाया था जिससे महाराव ब्खतावरसिंह के महल व लालगढ के किले के विकास की भी मांग की गई थी।

रविवार को अमझेरा में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जिस प्रकार से अपने उद्बोधन में महाराव ब्खतावरसिंह जी एवं 28 शुरवीरो शहीदो की शहादत को सम्मान दिया, इससे क्षेत्र की जनता को पुरी उम्मीद है कि आने वाले समय में क्षेत्र की जनता की यह मांग भी पुरी होगी, अमझेरा आगमन पर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को विभिन्न विकास कार्यो का मांग पत्र सौप कर किसानो के हित मे सरदारपुर विधानसभा मे नर्मदा सिंचाई परियोजना से वंचित ग्रामो को नर्मदा का जल प्रदाय करने हेतु नवीन नर्मदा सिंचाई परियोजना तैयार करने, बेरोजगारो को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से सरदारपुर विधानसभा अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र हातोद को विकसित कर अधिक से अधिक उद्योग स्थापित करने की मांग की। साथ ही भक्तगणो एवं क्षैत्रीय जनता के आवागमन की सुविधा हेतु सरदारपुर-भोपावर मार्ग से झिर्णेश्वर कुमारपाट तक, सतनाम ढाबा मांगोद से मिण्डा, खमालिया, बिछीया, रिंगनोद तक, लाबरिया से बोरदीखुर्द तक, रूणी से रलायता तक, लाबरिया-दसई रोड से जयंती माता मंदिर तक, कुमारूण्डी से तलावपाडा होते हुए झकनावदा फाटा तक डामरीकरण सडक मार्ग एवं कचनारिया के कोटेश्वरी नदी पर विद्यार्थियो के हित मे पुलिया निर्माण कार्य की सौगात प्रदान करने की मांग रखी। विधायक ग्रेवाल द्वारा स्वास्थ्य के क्षैत्र मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दसई एवं राजोद का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे उन्नयन करने, उपस्वास्थ्य केन्द्र लाबरिया एवं तिरला का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे उन्नयन करने का भी मांग पत्र मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को सौंपा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें