ब्रेकिंग

गुजरात में अवैध शराब पहुंचना बिना सरकार के संरक्षण के संभव नहीं - पटवारी

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

सूचना

: झाबुआ जेल से चोरी के आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट मे न्यायालय पेश करने ले जा रही पुलिस से हथकडी छुडाकर भागा आरोपी,डेढ घंटे की मशक्कत के बाद पकडाया

Admin

Mon, Sep 9, 2024

सरदारपुर। झाबुआ स्थित जिला जेल से सरदारपुर न्यायालय में प्रोटेक्शन वारंट पर पेश करने ला रहे एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग गया। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस को छकाने के बाद आरोपी को एक खेत से एसडीओपी कार्यालय की टीम ने पकड़ा।

जानकारी के अनुसार झाबुआ डीआरपी लाइन के एक एएसआई व एक आरक्षक तथा कालीदेवी थाने पर पदस्थ एक आरक्षक झाबुआ जिला जेल से आरोपी जितेंद्र पिता भुवानसिंह ग्राम घोर थाना टांडा को प्रोटेक्शन वारंट पर पेश करने हेतु सरदारपुर न्यायालय ला रहे थे। इस दौरान आरोपी सरदारपुर में पंचमुखी चोराहे के समीप से हथकड़ी को झटका देकर भागा। आरोपी को लेकर आ रहे पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़ने उसके पीछे दौड़े, इस दौरान प्रधान आरक्षक के कपड़े भी फट गए। आरोपी जितेंद्र तहसील कार्यालय के पीछे से माही नदी पार कर रेलिया डेम क्षेत्र मे भाग निकला। आरोपी के भागने की सूचना स्थानीय पुलिस को जैसे ही मिली वैसे ही पुलिस सक्रिय हो गई। सरदारपुर एसडीओपी कार्यालय की टीम सहित सरदारपुर थाना पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक आरोपी की तलाश की।

एसडीओपी कार्यालय की टीम ने आरोपी जितेंद्र को अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल के पीछे एक खेत से पकड़ा। आरोपी खेत मे सोयाबीन की फसल के बीच सो गया था। जिसे एसडीओपी कार्यालय के प्रधान आरक्षक बदिया वसुनिया, संदीप बिलवाल, उमेश बामनिया तथा दुर्गेश पाटीदार एवं पुलिस चोकी दसई के आरक्षक राजू टगरिया ने पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी जितेंद्र चोरी व स्नैचिंग का आरोपी है। जिस पर झाबआ जिले के कालीदेवी थाने पर अपराध दर्ज है। साथ ही सरदारपुर थाना क्षेत्र में हुई एक लूट की घटना का भी आरोपी बताया जा रहा है। आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हुई। सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना सहित पुलिस बल ने रैलियां डेम क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे तक आरोपी की तलाश की। आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें