ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

शहीद स्मृति संस्था करेगी शहादत को नमन : अमर बलिदानी नायब सूबेदार रविंद्र सिंह राठौर की 24 वी पुण्यतिथि कल मनाई जाएगी,जिले भर के स्कुलो मे देगे श्रद्धाजंली

Bakhtavar Express

Tue, Jul 8, 2025

नागदा(धार )@ अनवर मंसुरी । अमर बलिदानी नायब सूबेदार रविंद्र सिंह राठौर की 24 वी पुण्यतिथि उनके पेत्रक गांव पाना में बुधवार को मनाई जाएगी। शहीद स्मृति संस्था द्वारा सुबह 9.30 बजे शहादत को नमन आयोजन के अंतर्गत श्रद्धांजलि दी जाएगी। गरिमामय आयोजन में बलिदानी रविंद्र सिंह राठौर की धर्मपत्नी प्रताप कुंवर राठौर पुत्र विश्वजीत सिंह राठौर धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री, सरपंच शंकर सिंह चुण्डावत सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शहीद स्मृति संस्था, मीडियाकर्मी, विद्यार्थी व ग्रामीण जन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

’जिले भर के स्कूलों में देंगे श्रद्धांजलि, प्रशासन ने जारी किए आदेश’

बलिदानी रविन्द्र सिंह राठौर की 14 वी पुण्यतिथि पर 9 जुलाई 2015 को ष्शहादत को नमनष् के मंचिय आयोजन में बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर जय श्री कियावत से शहीद स्मृति संस्था के सदस्यों ने बलिदानी राठौर की पुण्यतिथि को जिले भर में मनाए जाने की मांग रखी थी। मांग पत्र पर जिला प्रशासन द्वारा विभागीय कार्रवाई पूर्ण कर 31 दिसंबर 2015 को इस संबंध में आदेश जारी किए थे। पूर्व आदेश के परिप्रेक्ष्य में स्मृति संस्था पाना के संरक्षक पंडित छोटू शास्त्री, अध्यक्ष रामकरण पटेल सचिव गोवर्धन सिंह डोडिया, कमलेश पंवार, अनवर मंसूरी दिनेश रघुवंशी आदि ने 5 जुलाई को स्मृति मंच के माध्यम से जिला कलेक्टर धार को पत्र के माध्यम से पुनः आदेश जारी करने का अनुरोध किया था। इसी तारतम्य में जिला प्रशासन के आदेश पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग धार द्वारा मंगलवार को जिले के समस्त विद्यालयों के लिए आदेश जारी किए गए है। जिसमें बुधवार 9 जुलाई को बलिदानी रविन्द्र सिंह राठौर की 24 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी जाकर उनके बलिदान व शूरवीरता को याद किया जाएगा।

जानकारी स्मृति संस्था के सचिव गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेड़ी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें