ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

सर्व ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष बने रवि त्रिवेदी : सर्व ब्राह्मण समाज की तहसील स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

Bakhtavar Express

Mon, Jun 16, 2025

सरदारपुर। सर्व ब्राह्मण समाजजनो की पहली बार सरदारपुर तहसील स्तर की बैठक रविवार को भगवान नरसिंह देवला धाम पर विद्वान वरिष्ठ जनो की मौजूदगी की गई। कार्यक्रम के शुरुआत पहले ब्राम्हण समाजजनो द्वारा भगवान परशुराम और माताजी का पूजन कर दीप प्रज्वलित किया। पहली बार आयोजित बैठक में समाजजनो द्वारा उत्साह दिखाया। इस शुभ अवसर पर सेवानिवृत्त एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री, पंडित सुभाष शर्मा, अमित तिवारी अमझेरा, प्रेम कुमार वैध राजगढ़, पंडित हैमंत बाउडी वाले, अशोक तिवारी, अश्विनी दिक्षित छगनलाल शर्मा की विशेष मौजूदगी एवं मार्गदर्शन में समाज हित में अपने विचार रखते हुए युवा वर्ग से रवि त्रिवेदी, आशीष त्रिवेदी भोपावर, सत्यनारायण व्यास राजगढ, भूपेंद्र जोशी, बलराम व्यास सरदारपुर द्वारा समाज हित में बढाए गए कदम की सराहना प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में पंडित सत्यनारायण व्यास ने सरदारपुर तहसील में निवासरत ब्राम्हण समाज परिवार सदस्यों की गणना से समाजजनो को अवगत कराया गया। समाज के वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में समाज हित में भगवान परशुराम का मंदिर, समाज में प्रतिभावान बच्चों का सम्मान करना, युवा बच्चों को कर्म विध्या शिक्षा दिलवाकर संस्कार वान बनाना जैसे अहम मुद्दे पर बात रखते हुए निर्णय लिए गए। सेवानिवृत्त एसडीओपी शास्त्री ने बताया कि समाज हित में संगठित होना बहुत आवश्यक जरुरी है। बगैर संगठन के सफलता मिलना मुश्किल है। एकता में ही अनेकता है, मुझे आप सभी को देखकर और मिलकर बड़ी खुशी है। युवाओं ने जो समाज को आगे बढ़ाने और उठाने के लिए कदम बढाए है निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। शास्त्री ने कहा इसके लिए आप सभी का तन मन धन से सहयोग होना भी जरूरी है। कोई दिक्कत परेशानी आए तो बताए। इस मौके पर समाजजनो द्वारा सर्वानुमति से सर्व ब्राह्मण समाज सरदारपुर तहसील का अध्यक्ष रवि त्रिवेदी को बनाया गया है। उपस्थित बड़ी संख्या में समाजजन ने स्वागत किया। समाज की सरदारपुर तहसील स्तर की बैठक में सरदारपुर, बडोदिया, बिछिया, राजगढ़, दत्तीगाव, राजोद, लाबरिया, बरमंडल, अमझेरा, सोनगढ, भानगढ, दसई आदि नगर गांवो से बडी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पंडित और वीर रस कवि आशीष त्रिवेदी भोपावर ने किया। कार्यक्रम के समापन बाद भगवान नरसिंह, परशुरामजी की आरती उतारकर भक्तो को प्रसादी बाटी गई। बाद में समाजजनो का स्नेह भोज किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें