ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: भगोरिया मे स्वीप गतिविधीया जारी,रिंगनोद एंव दत्तीगांव के भगोरियो मे अमले के साथ पहुॅची एसडीएम ने शपथ दिला कर मतदान करने का दिलाया संकल्प’

Admin

Thu, Mar 21, 2024

सरदारपुर। लोकसभा निर्वाचन को लेकर अंचल मे भगोरिया हाटो मे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप गतिविधीया निरंतर जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व पर मतदान के प्रति लोगों को जागरूकता बढ़ाने एवं शत प्रतिशत मतदान करने हेतु के लिए प्रशासनिक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है । मीडिया प्रभारी अश्विनी दीक्षित ने बताया कि धार-महू लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 25 में 13 मई 2024 को होने वाले निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए सरदारपुर के सहायक रिटर्निग आफिसर व एसडीएम सरदारपुर श्रीमती मेघा पवार के मार्गदर्शन में स्वीप प्लान के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।

भगोरिया पर्व के माध्यम से गुरूवार को दत्तिगाव और रिंगनोद में सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वीप सहायक नोडल अधिकारी द्वारा भगोरिया पर्व में जाकर मतदाताओं को जागरूक किया और इस अवसर पर सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। आज दत्तिगाव और रिंगनोद भगोरिया पर्व (हाट बाजार) में जाकर मतदाताओं को शपथ , हस्ताक्षर अभियान के साथ साथ-साथ बुजुर्ग महिलाओं को भी एसडीएम मैडम ने वोट करने की अपील की।इस मौके पर सहायक रिटर्निग ऑफिसर श्रीमती मेघा पवार , तहसीलदार सरदारपुर मुकेश बामनिया , सहायक नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित के द्वारा मतदाताओं को शपथ दिला कर मतदान अवश्य करने का संकल्प दिलाया।

सहायक रिटर्निग अधिकारी द्वारा धूलेट ग्राम पंचायत के सभी मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया तथा पाई गई कमियों को तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश सेक्टर अधिकारी और बीएलओ को दिया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव दत्तिगाव रमेश परमार एवं ग्राम पंचायत सचिव रिंगनोद अखिलेश मोलावा,अनिल खपेड़ सहायक , राजेश जामनिया सहायक एवं अधिकारी/ कर्मचारियों दोनों ग्राम पंचायत के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें