: विद्यार्थीयों को जीवन में लक्ष्य निर्धारण कर विधि और कानून के ज्ञान के साथ-साथ शिक्षकों का सम्मान भी करना चाहिए --- पांचाल
Admin
Sat, Jul 20, 2024

सरदारपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज विधिक साक्षरता शिविर एवं गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन कर किया वृहद वृक्षारोपण। उक्त जानकारी देते हुए संस्था के व्यायाम अनुदेशक अश्विनी दीक्षित ने बताया कि न्याय विभाग सरदारपुर की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती के मंदिर में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना संस्था की शिक्षिका कु. निक्की राठौड़ द्वारा प्रस्तुत की गई। जिसमें गुरु पूर्णिमा के पर्व पर गुरुजियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निरंजन पांचाल प्रथम जिला न्यायाधीश सरदारपुर , राधाकिशन मालवीय द्वितीय जिला न्यायाधीश सरदारपुर, महेंद्र मेहसन द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश सरदारपुर, सुनील ओस्तवाल प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर, बी.जे.उपाध्याय अध्यक्ष अभिभाषक संघ सरदारपुर के आथित्य में संपन्न हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत संस्था के प्राचार्य द्वारा पुष्पहार पहनाकर किया गया। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरु की महिमा का गुणगान एक गीत के माध्यम से कु.भूमिका - पूनमचंद्र पुरोहित द्वारा किया।

अतिथि उद्बोधन में सर्वप्रथम बी.जे.उपाध्याय वरिष्ठ एडवोकेट ने छात्राओं को शिक्षकों एवं न्याय से संबंधित बताए गए निर्देशों का पालन करने को कहा।
राधा किशन मालवीय द्वितीय जिला न्यायाधीश ने कहा सभी छात्राओं को विधिक एवं न्याय संबंधी जानकारी होना चाहिए और उन्हें अपने सुरक्षा के लिए कानून का उपयोग कैसे किया जाए यह ज्ञात होना चाहिए ।
इसी क्रम में निरंजन पांचाल प्रथम जिला न्यायाधीश सरदारपुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्राओं को नियम-कानून में रहकर अपने वह अपने आस-पास रहने वाले लोगों को उन नियम और कानून से अवगत करा कर विधि अभियान के प्रति जागरूकता फैलाना चाहिए , ताकि जन-मानस को यह ज्ञात हो सके की उसकी सुरक्षा के लिए कौन-कौन से कानून बनाए गए हैं।
वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में आम , पीपल,नीम,अशोक,गुलमोहर,आंवला, बेलपत्र, बरगद आदि के पौधों का रोपण किया और समस्त विद्यार्थी और शिक्षकों को यह संकल्प दिलाया कि इन पौधों की देखभाल कर इन्हें बड़ा वृक्ष करने तक की जिम्मेदारी लेते हैं।
इस अवसर पर प्रवीण शर्मा एडवोकेट,श्रीमती संगीता पाठक, श्रीमती अनीता चौधरी ,भारत सिंह चौहान,राकेश सिसोदिया, रेखा सोनी, ऋतु बघेल,नवदीप शर्मा,महेश चौहान, सपना भायल, संगीता भट्ट आदि समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के पी.टी.आई.अश्विनी दीक्षित विकासखंड योग प्रभारी सरदारपुर ने किया एवं आभार संस्था के प्राचार्य सुनील ओस्तवाल ने माना।
विज्ञापन
विज्ञापन