ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान गंगा सप्ताह समापन अवसर पर राजगढ़ में निकली धर्मयात्रा, हजारों लोगों ने की सहभागिता,धर्मनगरी में चार प्रदेशो के कलाकारों ने जमाया रंग, मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Admin

Wed, Sep 18, 2024
https://youtu.be/nxU2g4eQNs8?si=HM50ylINizCJtFi_



राजगढ़। धर्मनगरी के नाम से विख्यात राजगढ़ नगर में बुधवार का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। अवसर था नगर में सनातन धर्म के तेरह मंदिरों पर पिछले सात दिनों से बह रही धर्मगंगा श्रीमद् भागवत महापुराण के समापन का। दोपहर ढाई श्रीमाताजी मंदिर से श्रीचारभुजा युवा मंच के नेतृत्व में यात्रा प्रारंभ हुई। करीब एक किमी इस यात्रा को निहारने के लिए एक स्थान पर खड़े श्रद्धालुओं को दो घंटे तक का समय लगा। यात्रा में चार प्रदेष के कलाकारों ने धार्मिक एवं पौराणिकता पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी। खासकर 12 फीट उंची नरकासुर और गुरूड़जी की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यात्रा का 60 से अधिक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया। यात्रा के पूर्व जगह-जगह श्रद्धालु घरों के ओटलों और छतों पर चढ़कर यात्रा की प्रतिक्षा करते नजर आए।


यात्रा में रथ में सवार तेरह मंदिरों के कथापुराणी श्री लड्डू गोपाल जी की पालकी, बाबा खाटू श्याम का दरबार, इंदौर का प्रसिद्ध मालवा बैंड, चिराग आर्ट्स दिल्ली, राजस्थान के युवराज ग्रुप उदयपुर, हसो महाकाल भक्त मंडल उज्जैन, कथक मंडली राजकोट, श्री गंगा माताजी, बांबु मेन आदि झांकी ने श्रद्धालुओं मनमोह लिया। वही डीजे पर आदिवासी लोकगायक विक्रम चौहान, भेरू मस्ताना एवं गायिका विलास परमार के गीतों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु जमकर नाचते नजर आए। यात्रा में मांडव से महामंडलेश्वर डॉ नरसिंह दास जी महाराज भी यात्रा को सानिध्य देने के लिए पधारे थे। जो रथ में सवार होकर अभिवादन स्वीकारते दिखे।

यात्रा में मंच के सभी सदस्य एक समान वेशभूषा पहने चल रहे थे। जो आकर्षक लग रहे थे। कलाकारों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियों को श्रद्धालुओं अपने मोबाइल के कैमरे में फोटो लेते नजर आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें