ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: पल्स पोलियो अभियान को लेकर एसडीएम ने ली ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक,23 से आरंभ होगा 278 बुथो पर 49 हजार से अधिक बच्चो को पिलायेगे दवाई

Admin

Wed, Jun 19, 2024

सरदारपुर। पल्स पोलियो अभियान को लेकर ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम मेघा पंवार की अध्यक्षता में संपन्न। बैठक में एसडीएम मेघा पंवार ने कहा कि 23 से 25 जून तक चलने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो कार्यक्रम में 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाना आवश्यक है। साथ ही कार्यक्रम को लेकर विशेष दिशानिर्देश दिए गए।


मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डा शीला मुजाल्दा ने बताया कि पल्स पोलियों अभियान के तहत सरदारपुर ब्लाक मे 49 हजार 633 बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बच्चों को दवाई पिलाई के लिए 278 बूथ बनाए गए हैं जिसमे 556 कर्मचारी कार्य करेंगे। मानीटरिंग के लिए 46 सुपरवाइजर तैनात रहेंगे। सेक्टर स्थल पर मेडिकल आफिसर भी मानिटरिंग करेंगे।
बीइई संजय सिंगार ने बताया कि 23 जून को पल्स पोलियों अभियान के प्रथम दिन बूथ पर 80 प्रतिशत से अधिक बच्चों को दवाई पिलाई जाने का लक्ष्य रखा गया है। शेष बच्चों को 24 एवं 25 जून 2024 को घर-घर जाकर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी।


बैठक में वरिष्ठ चिकित्सक एमएल जैन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ओस्तवाल, परियोजना अधिकारी कमलसिँह निगवाल, आयुष विभाग से डा. सुनीता मंडलोई, सीएमओ सरदारपुर यशवंत शुक्ला, सीएमओ राजगढ़ आरती गरवाल, बीआरसी बी एस भंवर,ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर राजू सिंह गडरिया, ब्लाक कम्युनिटी मोबिलाइजर हुल्लास पाटीदार आदि अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें