ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: स्व सहायता समूहो की SDM ने ली बैठक, आंगनबाड़ियों में मीनू अनुसार मध्यान भोजन देने के दिए निर्देश

Admin

Tue, Mar 11, 2025
सरदारपुर। एसडीएम आशा परमार के द्वारा मांगलिक भवन सरदारपुर में स्व सहायता समिति के सदस्यों की बैठक ली गई। बैठक में सदस्यों को खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम एवं सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों की जानकारी दी। एसडीएम आशा परमार ने सभी समूह को मीनू अनुसार भोजन देने के निर्देश दिए। आपने कहा कि निरीक्षण के दौरान मीनू अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं होता है या कोई शिकायत पाई जाती है तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाकर अनुबंध समाप्त किए जाएंगे। उल्लेखनीय कि पिछले माह कलेक्टर प्रियंका मिश्रा ने जिले में आईसीडीएस मिशन की निगरानी हेतु ब्लॉक स्तरीय समितियो का गठन किया गया था जिसमें समिति के अध्यक्ष एस डी एम को बनाया गया था। जिसके अंतर्गत आज एसडीएम आशा परमार की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी कमल सिंह निगवाल, बीआरसी बीएस भवर,जनपद पंचायत सरदारपुर के अजय तोमर, आंगनबाड़ी की पर्यवेक्षक आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें