ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: आगामी त्यौहारों को लेकर SDM व SDOP ने ली शांति समिति की बैठक, त्योहारों को शांतिपूर्ण रूप से मनाने की अपील, हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Admin

Tue, Mar 11, 2025
  सरदारपुर । पुलिस थाना परिसर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण रूप से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरदारपुर एसडीएम आशा परमार तथा एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में एसडीएम आशा परमार ने आगामी त्यौहारो को लेकर उपस्थित समाज प्रमुखों व नागरिकों से जानकारी लेकर त्योहारों को शांतिपूर्ण रूप से मनाने की अपील की। वही एसडीओपी परिहार ने कहा कि आगामी त्यौहार, होली, रमजान, रंग पंचमी, शीतला सप्तमी सहित अन्य त्यौहार सभी आपसी भाईचारा व सोहार्द पूर्ण वातारण में मनाएं। किसी भी तरह से माहौल खराब करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। वहीं सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने कहा कि त्यौहारों पर हुड़दंग करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्यौहारो पर पुलिस वाहन लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। वही बैठक में नगर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में अब्दुल रशीद खान, मोहन यादव, दिपेश गर्ग, लोकेंद्र बैरागी, सरवर खान, परवेज़ लोदी, छोटु यादव, नगर परिषद से आकाश भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें