ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: मनावर हत्याकांड आरोपी के प्रति निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज ने एसडीएम को दिया ज्ञापन ,घटना की निदा की

Admin

Fri, Feb 23, 2024


सरदारपुर। धार जिले के मनावर में नगर पालिका कर्मचारी ब्राह्मण समाज के महेंद्र त्रिवेदी ( छोटु) को दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या एवं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आने से सर्व ब्राह्मण समाज में इसके प्रति रोष व्याप्त है। समाज इस घटना की घोर नींदा करता है। इस आशय का ज्ञापन शुक्रवार दोपहर 4 बजे सर्व ब्राह्मण समाजजनों द्वारा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय दंडाधिकारी विशाल धाकड़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाकर हत्याकांड के आरोपी एवं अन्य सहयोगियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच की मांग की गई। इस दौरान ज्ञापन का वाचन करते हुए समाज के वरिष्ठ संयोजक बीजे उपाध्याय ने बताया कि इस घटना से ब्राह्मण समाज अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। साथ ही आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। ताकि भविष्य में अपराधिक कृत्य करने वालों के हौसले बुलंद नहीं हो। इस सम्बन्ध में योग्य एवं उचित निर्देश जारी करने की कष्ट करें।

ज्ञापन देने के दौरान सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी, भारतीय मानवाधिकार इन्दौर संभाग अध्यक्ष प्रेम वैध, सूर्यप्रकाश पंडित, भरत तिवारी, संजय दिक्षित, अंशु शर्मा, नवदीप व्यास, राजगढ़ से विजय व्यास राजेंद्र जोशी, नितिन शर्मा, भरत व्यास, सत्यनारायण व्यास, आशीष शर्मा, अमित तिवारी अमझेरा, अंजनी शर्मा, अंकुश तिवारी, मोहित व्यास गायत्री शक्तिपीठ महिला मंडल अध्यक्ष विमला तिवारी, सुदीप तिवारी, आदि ब्राह्मण समाज मौजूद थे। जानकारी समाज के मिडिया प्रभारी लक्ष्मण तिवारी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें