ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

यात्रा : राज राजेश्वर महादेव ने 5 घंटे से अधिक किया नगर में भ्रमण ,मुस्लिम समाज ने किया यात्रा का स्वागत

Bakhtavar Express

Tue, Aug 12, 2025

अमझेरा। राज राजेश्वर महादेव ने 5 घंटे से अधिक समय तक नगर भ्रमण कर प्रजा का हाल जाना। अमका झमका तीर्थ क्षेत्र स्थित राज राजेश्वर महादेव पर सबसे पहले एक माह से चल रहे अखंड रामायण पाठ कि पूर्णाहुति के बाद महाआरती का आयोजन हुआ जिसके बाद जय करे लगाकर केवट समाज एवं राज राजेश्वर परिवार के युवाओं ने फूलो से सजी पालकी को अपने कंधे पर उठाकर यात्रा प्रारम्भ हुई।

यात्रा मे सबसे आगे उज्जैन कि प्रसिद्ध तोप उट, घोड़े पर धर्म ध्वजा लिए युवक युवती बैठे थे। जिसके बाद विश्व हिंदु परिषद कि झांकी एवं दुर्गवाहिनी कि बालिकाए आकर्षक वेश भूषा मे भगवा ध्वज लिए चल रही थी। रायल एकेडमी विद्यालय द्वारा आपरेशन सिंदुर कि सफलता पर आधारित सुंदर झांकी बनाई जो आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा मे पीपलेश्वर महादेव कि झांकी, केशरिनंदन कि झांकी, बाग का आदिवासी मादल नृतक दल, सिंगार ग्रुप कि झांकी, थाली ढोल, खाटूश्याम दरबार, वर्देश्वर महादेव झांकी, कुशवाह समाज झांकी, बेंड सहित डमरू, झंझर मंडली बाबा राज राजेश्वर महादेव कि पालकी के आगे चल रहे थे। पूरे रास्ते घरो पर भक्तो ने बाबा कि पालकी का पूजन किया। पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

मुस्लिम समाज ने किया यात्रा का स्वागत

अम्बिका मार्ग पर नगर के मुस्लिम समाज के द्वारा यात्रा का पुष्प वर्षा एवं समिति के प्रमुख सदस्यों का साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया । मुस्लिम समाज सदर शोकत बाबा, नासिर पठान, काजी नसीम सिद्दीकी, शाहबाज उल्लाह कुरैशी, वसिम काजी, आरिफ साइमण आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही मनावर चौराहे पर कांग्रेस पार्टी ने भी मंच लगाकर यात्रा का स्वागत किया जहा विधायक प्रताप ग्रेवाल, मोहन मुकाती, अर्जुन मोहनिया, रोहित राठौड़ आदि मौजूद रहे। बस स्टेण्ड पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंच लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जहां जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, अमझेरा दसाई मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित, रवि पाठक, शुभम दीक्षित आदि अन्य मौजूद रहे। पूरे नगर मे यात्रा के दौरान समाजसेवियों के द्वारा विभिन्न स्टाल लगाए गए जहा भक्तो के लिए केशरिया दूध, नमकीन छाछ , फरियाली खिचड़ी, पोहे, केले आदि व्यंजनों के स्टाल थे। थाना प्रभारी राजू मकवाना पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले थे। यात्रा ने करीब 5 घंटे से अधिक नगर भ्रमण कर शाम को मंदिर पहुंची जहा महाआरती कर प्रसादी वितरण किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें