ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: ऑपरेशन सिंदूर अभियान की सफलता पर धार जिला पत्रकार संघ का अनूठा आयोजन 14 जून को,धार मे पहली बार मातृशक्ति का भक्ति संगम

Admin

Sat, Jun 7, 2025
  धार । आपरेशन सिंदूर अभियान की अपार सफलता ओर भारतीय सेना के अदम्य शौर्य साहस को नमन करते हुए धार मुख्यालय पर ‘एक शाम हनुमान जी के नाम’ अखिल भारतीय सुंदरकांड पाठ का अनूठा आयोजन धार जिला पत्रकार संघ द्वारा किया जा रहा हे। आयोजन में देश के तीन प्रसिद्ध सुंदरकांड मंडल एक मंच पर क्रम अनुसार 20 -20 दोहे और चौपाइयों पर प्रस्तुति देगे। धार की धरा पर पहली बार गुजरात के बड़ौदा शहर की प्रसिद्ध मातृ शक्ति मंडल भक्तिभाव से परिपूर्ण प्रस्तुति देगा, प्रदेश का सबसे ख्यात पवनपुत्र सुंदरकांड मंडल अमझेरा ओर विख्यात राजसमंद सुंदर कांड मंडल भी अपनी सुरम्य वाणी से मंत्रमुग्ध करेंगे। धार जिला पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री ने बताया कि ‘एक शाम श्री हनुमान जी के नाम’ संगीतमय भव्य सुंदरकांड पाठ का यह पुनित आयोजन आपरेशन सिंदूर अभियान की सफलता एवं भारतीय सेना के अदम्य शौर्य एवं साहस को नमन करते हुए राष्ट्र प्रहरियो को समर्पित है। आयोजन विशिष्ट एवं गरिमामय इसलिए भी है की धार की धरा पर पहली बार बडौदा की मातृ शक्तियो द्वारा भव्य सुंदरकांड की प्रस्तुति दी जावेगी। उक्त भव्य आयोजन धार के जे.एम.डी पैलेस मे 14 जून शनिवार को शाम 7 बजे से आयोजित होगा। संगीतमय भव्य सुंदरकांड मे राजस्थान के राजसमद की माँ वक्रांगी मित्र मंडल म.प्र. की एतिहासिक प्राचीन राणा बख्तावर की नगरी अमझेरा का पवनपुत्र सुंदरकांड मंडल व गुजरात के प्रसिद्ध शहर बडौदा की चार भुजा रामायण महिला मंडल द्वारा संगीतमय भव्य सुंदरकांड की प्रस्तुतियां दी जावेगी। 3 घंटे की इस भव्य दिव्य और भक्तिमय आयोजन मे प्रत्येक टीम को 1-1 घंटे की अवधी निर्धारित की गई है जिसमे प्रत्येक मंडल को 20-20 दोहे की प्रस्तुतिया प्रस्तुत करेगी। आयोजन को लेकर व्यापम तैयारी शुरू हो गई हे। कार्यक्रम की लाइव लिंक की भी व्यवस्था की जा रही हे सोशल मीडिया के माध्यम से भक्तजनों को निमंत्रण भेजा जा रहा हे। ‘पहली बार महिलाओ (मातृ शक्ति) द्वारा दी जाएगी प्रस्तुति-’ एक शाम श्री हनुमान जी के नाम के इस भव्य भक्तिमय आयोजन की खास बात यह है कि धार की पावनधरा पर पहली बार गुजरात के प्रसिद्ध बडौदा के चार भुजा रामायण महिला मंडल द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है। संभवतः धार शहर मे पहली बार भक्तिभाव से परिपूर्ण इस सुंदरकांड में महिलाओ के मंडल द्वारा प्रस्तुति दिया जाना गौरव का विषय है। इस अवसर पर पं. छोटू शास्त्री ने ‘हनुमान भक्तो से इस भव्य-दिव्य भक्तिमय सुंदरकांड में भाग लेने का आग्रह किया है साथ ही बताया की आयोजन स्थल पर माता ओर बहनो के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।’

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें