: महाशिवरात्रि पर बरमंडल मे पहली बार निकली शिव बारात,भोले की भक्ति मे सराबोर होकर नाचते गाते चले शिवभक्त
Admin
Sat, Feb 18, 2023बरमंडल। महाशिवरात्रि का पर्व उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। ग्राम मे सभी शिवालयों पर भोलेनाथ का मनोहारी श्रृंगार का पूजा अर्चना एवं अभिषेक किया गया। इस वर्ष पहली बार शिवजी की बारात भी निकाली गई। शिवजी की बारात निकाल कर शिव विवाह की रस्में विधि विधान से सम्पन्न की गई ।
शिव बारात भवानी माता मंदिर ढोल बाजे नगाड़े के साथ आरंभ हुई जो राम मंदिर,जैन मंदिर होते हुए बगीचे वाले शिव मंदिर पहुंची । शिव बारात का रास्ते भर फुलो से स्वागत किया गया। शिवभक्त भी बारात मे झूमते गाते हुए चल रहे थे। वही अनेक स्थलों पर श्रद्धालुओं को शीतल पेय,फलाहारी आदि का स्वल्पाहार कराया।
वही शाम को बगीचे स्थित शंकर मंदिर,पिपलेश्वर महादेव मंदिर,श्री राम रामेश्वर धाम स्थित शंकर मंदिर आदि शिव मंदिर पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन