ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: गंगा दशहरा पर कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन,रक्तदान शिविर में नर्मदा भक्तों ने किया 62 यूनिट रक्तदान

Admin

Thu, Jun 5, 2025

अमझेरा। मां नर्मदा तट कोटेश्वर तीर्थ में गुरुवार को गंगा दशहरा पर मां नर्मदा की पूजा आरती की गई उसके बाद रक्त दान शिविर का आयोजन कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान द्वारा किया गया। शिविर में 62 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया जिसमे 21 महिलाओं ने रक्तदान किया। संस्थान के सदस्य देवेन्द्र पाटीदार धुलसर ने बताया कि इस शिविर का आयोजन गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मां नर्मदा के तट पर किया गया ओर संस्थान के द्वारा साल में 25 से अधिक रक्तदान शिविर का आयोजन करते है अभी तक 150 से अधिक शिविरों का आयोजन कर चुके है। संस्थान के अध्यक्ष मोहन भाई पाटीदार ने बताया कि लोगो द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार जैसे बहुत से फायदे है ओर जरूरत मंद की मदद हो सके। रक्त दान शिविर में जिन भक्तों ने रक्त दान किया उनको गुप्ता समाज सिंघाना द्वारा पानी पीने की स्टील की बॉटल दी गई। संस्थान के सदस्य श्रीराम पाटीदार ने बताया कि आज के शिविर में बड़वानी ब्लड बैंक की टीम ओर डॉक्टरों का विशेष सहयोग रहा और साथ मे संस्थान के सदस्य महेन्द्र कामदार, रमेश पिराग, रामचन्द पाटीदार, राहुल कामदार, महेश पाटीदार, वीरेन्द्र पाटीदार, नवीन पाटीदार कवटी ओर संस्थान के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा साथ मे कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान के द्वार भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया और आज इस पावन पर्व पर हजारों की संख्या में श्रदालुओ ने मां नर्मदा के दर्शन किये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें