ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: राजगढ में साढ़े तीन घंटे तक 2 वार्डों का विधायक ने किया भ्रमण, जनता ने रखी अपनी समस्याएं,अधिकारियों को समाधान के लिए किया निर्देशित

Admin

Thu, Jun 27, 2024


राजगढ। गुरूवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल ने एक बार फिर राजगढ़ नगर परिषद के तहत आने वाले 15 वार्डों में से 2 वार्डों का भ्रमण किया। तेज उमस के बावजूद विधायक श्री ग्रेवाल ने करीब साढ़े तीन घंटे से अधिक भ्रमण करते हुए वार्ड क्रमांक 3 और वार्ड क्रमांक 4 की जनता की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को उनके निदान के लिए निर्देषित किया।
नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि गुरुवार को विधायक श्री ग्रेवाल ने वार्ड क्रमांक 3 व 4 में भ्रमण किया। इसकी शुरूआत वार्ड क्रमांक 4 स्थित तेजाजी मंदिर से भ्रमण आरंभ हुआ। वार्ड का भ्रमण करते हुए वे वार्ड क्रमांक तीन संजय कॉलोनी पहुंचे। जहां जनता ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान जनता ने विधायक श्री ग्रेवाल को सड़क, पानी, नाली व बिजली समस्या से अवगत कराया। इसके साथ ही पेंशन व आवास जैसी समस्या भी सामने आई है। विधायक ने तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन समस्या का निराकरण जल्द होना चाहिए। संजय कॉलोनी के भ्रमण के बाद उन्होंने शासकीय बालक उमावि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अतिरिक्त कक्ष, प्राथमिक विद्यालय व मार्ग की समस्या से अवगत कराया गया।


अस्पताल में नदारद मिले चिकित्सक, बनाया पंचनामा--
विधायक ने अपने वार्ड भ्रमण के दौरान शासकीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। विधायक करीब सुबह 10ः30 बजे अस्पताल पहुंचे थे। यहां डॉक्टर डॉ. अथर्व शर्मा व ईशा कुरैशी नदारद मिले। विधायक ने तत्काल पंचनामा बनवाकर संबंधित अधिकारी को इस मामले से अवगत कराया। भ्रमण के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि सिद्धार्थ जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन, पार्षद राजेष गुंडिया पार्षद प्रतिनिधि भरत सिंघार, बलराम मकवाना, निलेष सिंगार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवन सिसोदिया, सीएमओ आरती गरवाल, उपयंत्री सोनू कछावा, बीईओ सुनील ओस्तवाल, विद्युत वितरण कंपनी से पंकज डामोर, पटवारी ओपी सोनी, महिला बाल विकास सुपरवाइजर रीना कटारा सहित करीब 35 कर्मचारी उपस्थित रहे।
3 घंटे तक किया भ्रमण, पूरे नगर में साक्षात्कार करेंगे विधायक
उपाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि नगर भ्रमण के दौरान विधायक श्री ग्रेवाल करीब तीन घंटे से अधिक जनता से मुखातिब हुए। उन्होंने जनता की हर समस्या को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देष दिए। श्री जैन ने बताया कि नगर की जनता की समस्याओं के समाधान व उनसे साक्षात्कार के लिए विधायक श्री ग्रेवाल ने यह अभियान चलाया है। इसके तहत वे राजगढ़ नगर के सभी 15 वार्डों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात करेंगे। विधायक श्री ग्रेवाल क्षेत्र की जनता के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए दृढ़संकल्पित हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें