: मेघा पवार ने ग्रहण किया सरदारपुर एसडीएम का पदभार,शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन को बताया प्रथम प्राथमिकता
Admin
Thu, Feb 29, 2024
सरदारपुर। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने गुरुवार को प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पद पर पदस्थ आईएएस अधिकारी विशाल धाकड़ के स्थान पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मेघा पवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरदारपुर के पद पर पदस्थ किया।
श्रीमती पंवार ने गुरुवार को सरदारपुर पहुंचकर पदभार भी ग्रहण कर लिया। मप्र प्रशासनिक सेवा की 2018 की बैच की अधिकारी श्रीमती मेघा पंवार की बतौर एसडीएम के पद पर यह दूसरी पदस्थापना है। उनकी पहली पोस्टिंग जबलपुर मे हुई थी। उसके बाद बदनावर एसडीएम के तौर पर उन्होने कार्य किया। यहा से धार मे डिप्टी कलेक्टर का कार्यभार सौंपा गया। और अब कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने उन्हे सरदारपुर के एसडीएम के पद पर पदस्थ किया है।
एसडीएम श्रीमती मेघा पवार ने चर्चा के दौरान बताया की उनकी पहली प्राथमिकता मुख्यमंत्री का अमझेरा दौरा सफलतापूर्वक संपन्न करवाना है। उसके बाद शासकीय योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन होने के साथ हर पात्र हितग्राही को उसका लाभ मिले यह उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन