ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अच्छे संस्कारवान बने - मीनाक्षी ग्रेवाल ,कन्या स्कुल और सीएम राइज स्कुल में प्रवेश उत्सव मनाया

Admin

Tue, Apr 1, 2025

 

सरदारपुर। अच्छी शिक्षा ग्रहण करके माता पिता, संस्था का नाम रोशन करते हुए आगे बढे, साथ ही अच्छे संस्कारित वान बच्चे बने। यह बात मंगलवार को कन्या मिडिल स्कूल एवं सीएम राइज मिडिल स्कूल में मुख्य अतिथि के तौर पर नपं अध्यक्ष मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल ने कही। कार्यक्रम के विशेष अतिथि इसी संस्था से सेवानिवृत्त शिक्षिका सीता शर्मा, ने कहा कि आज से समय - समय पर स्कूल आना है, माता-पिता शिक्षा पढाई के स्कूल के लिए भेजते है,मन लगाकर पढाई करना है। सेवानिवृत्त शिक्षिका साधना उपाध्याय ने विद्यार्थी बच्चों को कविता के माध्यम से नन्हे मुन्हे तेरी मुठ्ठी में क्या है, तो मुठ्ठी में तकदीर किस्मत है।और तकदीर तब खुलेगी जब आप सभी अच्छे से पढाई में मन लगाएंगे। वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र ग्रेवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षा पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, स्कूल आने के लिए साईकल, पुस्तके,छात्रवृत्ति,समुहो द्वारा भोजन निशुल्क देती है। इसलिए इसका लाभ लेकर शिक्षा में आगे बढे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही संस्था प्रभारी ज्योति धनगर ने कहा कि स्कूल प्रवेश के लिए अपने आसपास पडोसियो को भी प्रेरित करे, ताकि शिक्षा ग्रहण कर सके। विशेष अतिथि रेश्मा परवेज लोदी, प्रशान्त शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के शुरुआत पूर्व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत शिक्षक तनवीर कुरैशी, संजेश कौशल,एच एम महेन्द्र सोलंकी, संजय गवले आदि द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यार्थी बच्चों को तिलक लगाकर पुस्तके व टाफी वितरित की गई। इसी के अन्तर्गत सीएम राइज मिडिल स्कूल में भी प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रशान्त शर्मा ने किया, आभार संजेश कौशल ने माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें