: मतदान की कितनी अहमियत होती और आपका वोट कितना कीमती इसका अहसास कराया सैकड़ों किमी दुर गुजरात मजदूरी करने गए मजदुरो ने,माछलिया के दो दर्जन मजदूर वोट डालने आये अपने गांव पुष्पहार से किया मजदुरो का स्वागत
Admin
Mon, May 13, 2024

सरदारपुर। मतदान की कितनी अहमियत होती है और आपका एक वोट कितना कीमती है इसका अहसास आदिवासी अंचल के उन मजदूरों ने करा दिया जो रोजगार के अभाव मे सैकड़ों किमी दूर अपने घरों से गुजरात मजदूरी करने गये थे। लोकसभा चुनाव को लेकर सरदारपुर विधानसभा के माछलिया गाँव मे आज दो दर्जन से अधिक मजदूर अपना मत देने के लिए गुजरात से आये। मतदान करने आये इन मजदूरों का मतदान केंद्रों पर पंचायत के द्वारा हार फुल से स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने पलायन करने वाले मजदूरों से मतदान करने के लिये एक दल गुजरात भेजा था । एसडीएम मेघा पंवार ने बताया की प्रशासन ने स्वीप प्लान के तहत दल को गुजरात के विभीन्न शहरो मे भेजा था जहा पर तहसील क्षेत्र के मजदुर काम कर रहे है। इन मजदुरो से संपर्क कर इन्हे मतदान करने की अपील कर शपथ दिलाई थी।
माछलिया क्षैत्र के दिनेश कालू,सीताराम शैतान,दिलीपसिंह जयराम,नाहरसिंह कल्लू,सुनील नाना,नरवेसिंह नाना,दिलीप रतनसिंह,अंतुबाई दिलीप,पप्पी दिनेश,जनताबाई नाहरसिह,रेशमी सीताराम, मढ़ी नरवेसिंह,पाना सुनील,सूरज रस्सू, मुन्ना नाना,नानी मुन्ना,बालू दीपसिंह,शिशीला बालू, सूरज रत्नसिंह,कृष्णा सूरज, पप्पू मिनसिंह, बाडू मीनसिंह आज ही मतदान करने के लिये गुजरात से माछलिया आये और मतदान केद्र पहुॅचकर मतदान किया।
मजदूरों ने बताया कि प्रशासन की टीम कुछ दिन पहले आई थी उन्होंने हमसे मतदान करने की अपील की थी। और हमने टीम के सदस्यों को कहा था की हम मतदान करने जरूर आयेगे। मजदूरों ने बताया की हमें अपने मत का महत्व पता है। और मतदान हमारा कर्तव्य है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन