ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

Admin

Thu, Apr 10, 2025
  बरमंडल । जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव गुरूवार को बरमंडल में हर्षोल्लास से मनाया गया। लाबरिया दसाई मार्ग स्थित स्थानीय जयंत परिसर स्थित जिनालय से भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा (वरघोड़ा) ढोल ढमाको के साथ निकाली गई। शोभायात्रा सबसे आगे बच्चे धर्मध्वजा लिए चल रहे थे। वहीं समाजजन भगवान महावीर की प्रतिमा लिए हुए भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा नगर भ्रमण के पश्चात पुनः मंदिर परिसर पहुंची जहां महाआरती संपन्न हुई तत्पश्चात समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया व स्वामीवात्सल्य हुआ। इस दौरान समाज के जयप्रकाश जैन, प्रकाशचंद्र लोढ़ा, समीरमल जैन, अशोककुमार बाफना, सुरेशचंद्र चौधरी , भंवरलाल जैन खूंटपला, दिनेश डोसी, पंकज भंसाली , दीपक पीपाड़ा , आशीष जैन , पंकज लोढ़ा राजगढ़ सहित बड़ी संख्या में श्रीसंघ के सदस्य युवक युवतियां, महिला पुरूष मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें