ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

जन्मोत्सव : धूमधाम से मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव , चल समारोह निकाला

Bakhtavar Express

Thu, Aug 14, 2025

राजोद। गुरुवार को हलछठ पर धाकड़ युवा संघ व सकल धाकड समाज के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धरणीधर भगवान बलराम का जन्मोत्सव धूमधाम उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर एक विशाल चल समारोह निकल गया। चल समारोह की शुरुआत रानीखेड़ी स्थित जय मां विश्वेश्वरी माता मंदिर से पूजा अर्चना के साथ हुई चल समारोह में खाक चौक व्यायाम शाला खाचरोद के कलाकारो द्वारा मलखंब पर एक से बढ़कर एक हेरत अंगेज करतब दिखाए गए।

यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र ट्रेक्टर मे बेठै राधाकृष्ण की झांकी व शिव पार्वती की झांकी ने लोगों का मनमोह लिया। चल समारोह में दो घुड़सवार धर्म पताका लिए आगे आगे चल रहे थे। पीछे बैंड बाजो व ढोल ढमाकों की धुन पर युवा थिरक रहे थे। ।वहीं पिछे ट्राली मे बैलों से हल चलाता किसान की झाकी थी पिछे भगवान धरणीधर के चित्र व भगवान बलराम जी का हल रखा था ट्राली को फुलो से सजाया गया था भगवान धरणीधर व हल की महिलाओं द्वारा रास्ते भर पुजन अर्चन किया गया। यात्रा मुख्य मार्ग से होते चामुंडा चौक ,बस स्टैंड, सदर बाजार ,धोबीवडली ,गांधी चौक, होते आथमनावास स्थित श्री कृष्ण मंदिर पर पहुंची । जहां धरणीधर भगवान बलराम के चित्र की पूजा अर्चना कर महाप्रसादी बाटी गई। चल समारोह मे शामिल लोगों का रास्ते भर पुष्प वर्षों की व शीतल पेय पिला कर विभिन्न सामाजिक संगठनों व सर्व हिन्दू समाजनो द्वारा स्वागत किया गया। चल समारोह मे बडी संख्या में लोग शामिल हुए। अतं मे उगनावास धाकड धर्मशाला पर भोजन प्रसादी के साथ समापन हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें