: गरज चमक के साथ तेज बारिश से जीवन अस्त व्यस्त ,मनावर चौराहे कि दुकानों मे घुसा बारिश का पानी,गिरते पानी मे महिला सरपंच ने नाली खुदवाई
Admin
Sat, Sep 28, 2024

अमझेरा। नगर सहित क्षेत्र मे पिछले तिन चार दिन से प्रतिदिन तेज बारिश का क्रम लगातार चल रहा है। शुक्रवार शाम से चालू हुई तेज बारिश से लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। तेज मूसलाधार बारिश से मनावर चौराहे कि होटल, किराना दुकान, खाद बिज कि दुकान मे बारिश का पानी घुस गया। दुकानदार गोविंद राठौड़ ने बताया कि तेज बारिश का पानी होटल मे घुसा पास हि अनाज के गोडाउन मे पानी घुसने से अनाज भीग गया। व्यापारी गोपाल सोनी ने बताया कि मनावर चौराहे, चालनी मार्ग पर नालिया नही होने से बारिश व गंदा नाली का पानी लोगो कि दुकानों ओर घर मे चला जाता है कई बार ग्राम पंचायत मे शिकायत कि गई लेकिन इस समस्या पर ध्यान नही दिया जा रहा है। साथ जहां नालिया बनी है उनको आगे से बंद कर दिया है जिससे पानी रोड ओर दुकानों मे घुस जाता है।

गिरते पानी मे महिला सरपंच ने नाली खुदवाई-
अम्बिका चौराह एवं चालनी मार्ग पर पानी दुकानों, घरो मे घुसने कि बात महिला सरपंच मनु बाई मकवाना को पता चली तो वे तुरंत तेज बारिश के बाद भी चालनी रोड पर पहुंची। ताबड़तोड़ जैसीबी मशीन बुलवाकर मार्ग के साइड मे नाली खुदवाई गई। करीब एक घंटे तक महिला सरपंच मोके पर बारिश मे भीगते हुए नाली खुदाई का कार्य करवाती रही। इस दौरान उपसरपंच अर्जुन मोहनिया सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे। जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने नायब तहसीलदार पंकज यादव को मामला अवगत करवाया तो वे भी रात्रि मे चालनी रोड पहुँचे जहा बड़ी संख्या मे उपस्थित रहवासियो द्वारा मार्ग के दोनो ओर नाली निर्माण करवाने कि बात कही गई। जिस पर यादव ने एस डी एम सहित जनपद एवं आर ई एस् विभाग के अधिकारियो को बुलवाकर समस्या का स्थाई हल करने कि बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन