ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: सब जेल सरदारपुर में त्रैमासिक विधिक सहायता शिविर का हुआ आयोजन , न्यायाधीशों ने किया जेल का निरीक्षण

Admin

Mon, Mar 24, 2025
  सरदारपुर। सब जेल सरदारपुर का प्रधान जिला सत्र न्यायाधिश एवं अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण धार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण द्वारा जेल का निरीक्षण किया। त्रैमासिक विधिक सहायता शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। संजीव कुमार अग्रवाल प्रधान जिला सत्र न्यायाधिश एवं अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण धार, प्रदीप कुमार सोनी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण धार एवं निरंजन कुमार पांचाल अध्यक्ष वि.से.प्रा.तह-सरदारपुर व नताशा शेख पटेल मुख्य न्यायिक मजिस्टेट, पंकज धाकड असिसटेंट सी.जे.एम धार द्वारा सब जेल सरदारपुर का निरीक्षण किया। सब जेल सरदारपुर में निरूद्ध समस्त बंदियों हेतु त्रैमासिक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया एवं समस्त बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। बंदियों के स्वास्थ्य, भोजन, रहने की व्यवस्था एवं वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के संबंध में जानकारी ली गई। सजायाप्ता बंदियों के अपील संबंधी जानकारी ली गई, जमानत होने के बाद भी यदि जमानतदार के आभाव में जेल में निरूद्ध बंदियों एवं जुर्माने के आभाव में सजा भुगत रहे कैदियों की जानकारी ली गई एवं बंदियों के केस से संबंधित समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही निराकरण कर सुझाव दिये गये। शिविर एवं निरीक्षण के दौरान जेल पर अंशकालिन चिकित्सक डा सचिन द्विवेदी, संजय कुमार परमार सहायक जेल अधीक्षक, सियाराम लिमनपुरे वारंट शाखा प्रभारी, तकनिकी सहायक दुर्गाशंकर मरोला एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहा।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें