ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: महाशिवरात्रि पर झीणेश्वर महादेव धाम तीन दिवसीय मेले शुरुआत की, एसडीएम ओर तहसीलदार ने उतारी आरती,आज शाम भजन संध्या का आयोजन

Admin

Fri, Mar 8, 2024


सरदारपुर। नगर से 2 किलोमीटर की दूरी भोपावर मार्ग से सटे कुमारपाट स्थित झीणेश्वर महादेव धाम पर झीणेश्वर धाम समिति द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत तीन दिवसीय मेले की शुरुआत की गई। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण। वहीं मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए शाम को झीणेश्वर महादेव धाम पर श्रीमती मेघा पवार एस.डी.एम. सरदारपुर एवं मुकेश बामनिया तहसीलदार सरदारपुर , आशीष राठौर तहसीलदार, अश्विनी दीक्षित मतदाता जागरूकता अभियान एवं स्वीप नोडल अधिकारी सरदारपुर द्वारा आरती उतार कर धर्म लाभ लिया। मेले का समापन 9 मार्च 2024 को किया जाएगा। मेले एवं महादेव के दर्शन लाभ लेने के लिए महाकाल भक्तों का आना-जाने का क्रम शुरू हो गया है।

समिति ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य मे पंडित सत्यनारायण व्यास सरदारपुर के सानिध्य में शुक्रवार रात 8 बजे से महादेव का विधि-विधान मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक शुरू होकर रात्री कालीन तक चलेगा। भोलेबाबा की पहली आरती सुबह 9 बजे की जाएगी। इसके तत्पश्चात ध्वज बोली लगवाई जाएगी।

ध्वज बोली लगने का कार्य पूर्ण होने बाद दुसरी आरती दोपहर 12 बजे की जाएगी। वहीं संध्या कालिन आरती के दौरान 1008 दीप प्रज्ज्वलित कर के आरती की जाएगी। महादेव बाबा के दरबार में झीणेश्वर धाम समिति द्वारा सुबह 9 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या का आयोजन रखा गया है।

बालाजी म्यूजिकल ग्रुप अमझेरा भजन गायक आनंद सिंह सोलंकी गणेश कुशवाह नालछा, मनीष जैन राजगढ़ द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुतिया दी जाएगी। समिति द्वारा सरदारपुर क्षेत्र के महाकाल भक्तजनों से कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें