ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: जैन समाजजनो ने चल समारोह निकालकर महावीर जयंती मनाई,महिलाओं ने नृत्य करके खुशी मनाई

Admin

Thu, Apr 10, 2025
सरदारपुर। नगर में गुरुवार को जैन समाजजनो द्वारा महावीर जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। समाजजनो द्वारा सुबह 7 बजे श्रीराम चौराहा के नजदीक उपाश्रय धर्मशाला से बस स्टैंड तक ढोल धमाके से भगवान महावीर स्वामीजी का चल समारोह निकाला गया। इस दौरान रास्तेभर महावीर स्वामी जी के जयकारे लगाए गए। चल समारोह बस स्टैंड पर स्थित कुन्थुनाथ स्वामी मंदिर पर समाजजनो द्वारा महावीर स्वामीजी का पूजन करके आशिर्वाद लिया गया। स्वामीजी की आरती उतारकर प्रसादी बाटी गई। तत्पश्चात सीमा जैन, राशु जैन, ललिता जैन, सोनाली सेठिया, प्रभा जैन, संध्या जैन, विनिता सेठिया, विजया जैन, अनिता जैन आदि द्वारा सामुहिक गरबा नृत्य करके खुशी मनाई गई। चल समारोह में विशेषरूप से डाक्टर एम एल जैन, धरमचन्द्र जैन संजय जैन , प्रमोदराज जैन, मनोज जैन, संजय सेठिया, विरेंद्र जैन, मनीष सेठिया, प्रेम कुमार जैन आदि समाजजन शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें