ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान कर शिक्षण सामाग्री का किया वितरण : शिक्षा के साथ संस्कारों का होना भी जरूरी हे बिना संस्कार के शिक्षा अधूरी - बोकड़िया

Bakhtavar Express

Wed, Jun 25, 2025

नागदा (धार)। आज के छात्र छात्राएं कल के सुनहरे भारत का भविष्य हे आप ही में से कोई मिसाइल मेन कोई अंतरिक्ष तो कोई बिजनेस मेन बनकर देश की रक्षा एवं अर्थ व्यवस्था में हाथ बढ़ाएगा सुनहरे भारत के भविष्य की नींव आप में से ही कोई हे इसलिए मन लगाकर पढाई करते हुए अपने अपने परिवार एवं देश के सपनों को पूरा करने में जी तोड़ मेहनत करे। शिक्षा के साथ संस्कारों का हो भी जरूरी हे बिना संस्कार के शिक्षा अधूरी हे और उन संस्कार का बीजा रोपण गुरुजन द्वारा छात्र जीवन में किया जाता है। उक्त बातें किराना व्यापारी संघ द्वारा सांदीपनि शा.उ.मा.वि. नागदा में आयोजित प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह एवं विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरण करने को लेकर आयोजित कार्यक्रम में तहसील किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेन्द्र बोकडिया ने संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीओपी बदनावर अरविन्दसिंह तोमर, अध्यक्ष राजेन्द्र बोकड़िया, विशेष अतिथि जनपद सदस्य राजेन्द्रसिंह पटेल, संस्था प्राचार्य धर्मेन्द्र जाट, जिला पत्रकार संघ सचिव नितिन सांखला, प्रेस क्लब अध्यक्ष अनोखीलाल राठौड, अशोक सोलंकी, राजमल राठौड, पंकज दग्दी मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्र्यापण कर की। अतिथियों का स्वागत किराना संघ के पुखराज कटारिया, घनश्याम राठौड़, अंकित खिमेसरा, रतन कुमावत, शिक्षक मुकेश मकवाना, मेहमुद खान ने पुष्प माला पहनाकर की।अतिथियों द्वारा बोर्ड परीक्षा कक्षा में प्रथम रहे अजयसिंह चावड़ा, कु. आकृति कावडिया, कु. हर्षिता सांखला, कु. तन्नु चोधरी के साथ ही संस्था प्रमुख धर्मेन्द्र जाट का शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया ।वहीं व्यापारी संघ द्वारा एसडीओपी अरविन्दसिंह तोमर का भी शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए एसडीओपी तोमर ने कहा कि विद्यार्थी कठिन परिस्थितियों में विचलित न हो बल्कि कठिनाई का समाधान निकालकर सही विकल्प चुने। छात्र जीवन की मेहनत ही आपको उंचाईयां प्रदान कर सकती है। वहीं विद्यार्थियों को मोबाईल, सोशल मीडिया, एवं आवागमन की बड़ी बारिकियां बताते हुए कहा कि घर, परिवार व मित्रांे को बताए कि नशा कर वाहन न चलाए, हेलमेट का उपयोग करे एवं यातायात नियमो का पालन करे क्योंकि जीवन अनमोल है। वहीं मोबाईल के दुष्परिणामों को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में 300 से अधिक विद्यार्थियों को व्यापारी संघ द्वारा शिक्षण सामग्री प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन अनवर मंसुरी ने किया व आभार संघ के कोषाध्यक्ष अशोक सोलंकी ने माना। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रतापसिंह अजनारे, राजाराम चोधरी, प्रकाश चोधरी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थियों के पालकगण उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें