ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: मुकबधिर आश्रम मे अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया, सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमो की बच्चो ने दी प्रस्तुती,वाटर कुलर के लिये 50 हजार की सहयोग राशी की एकत्रित,लांयस क्लब ने पाॅच पंखे भेट कर बच्चो को चाकलेट एंव कापीया बांटी

Admin

Mon, Sep 23, 2024

बरमंडल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर धार जिले के ग्राम बरमखेड़ी में स्थित मुखबधिर छात्रावास में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग के
डीपीसी धार प्रदीप कुमार खरे थे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच पांचू बाई भयडिया एवं अतिथि के रूप में पप्पालाल जाट ,कैलाश मेड़ा, राधेश्याम मारु, राजाराम भाईडिया, शिक्षा विभाग के एपीसी प्रवीण शर्मा, बीआरसी बी एस भंवर, प्राचार्य यशवंत सोलंकी, लायंस क्लब से डाक्टर शिरीन कुरैशी व ममता वैष्णव शामिल हुए।


आयोजन के दौरान मुखबधिर बच्चो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई। वही मुखबधिर छात्रावास के नगमा खान व कमलेश अहीर द्वारा सांकेतिक भाषा का महत्व एवं आवश्यकता के बारे में बताया गया। पितृपक्ष के पर्व के उपलक्ष्य में ग्रामीणजन बरमखेड़ी की पहल पर जनप्रतिनिधि व अधिकारियों द्वारा वाटर कूलर हेतु सहयोग राशी की घोषणा की गई।
जिसमें डीपीसी धार प्रदीप खरे द्वारा 11000 एपीसी प्रवीण शर्मा 5100 एपीसी आईईडी प्रवीण शर्मा 5100 बीआरसी सरदारपुर बीएस भंवर 5100 रुपये, 5100 रुपये पप्पालाल जाट, 5100 रुपये राजाराम भयडीया, 5100 रुपये कैलाश गिरवाल सचिव, गुमानसिंह बारिया 2100,2100 रुपये कैलाश मैडा,मोबाइलजर भारतसिंह मेडा 2500,जगदीश भईडिया 2500, अंकुर भईडिया 1100,महेश कटारे 1100 राधेश्याम मारु 1100 का सहयोग की घोषणा की।

लायंस क्लब द्वारा मुखबधिर बच्चों को स्कुल बैग, कापियां व चाकलेट वितरण कर छात्रावास हेतु पांच पंखे भेंट किए गए इस अवसर पर समस्त विकासखंड के एमआरसी, जनशिक्षक हरीश मारू, शिव नारायण मारू, चेतन वर्मा, छात्रावास अधीक्षक सत्यनारायण डावर, रेखा सुर्यवंशी,कमलेश सुर्यवंशी छात्रावास एवं विद्यालय समस्त स्टाफ एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। अंत में आभार एमआरसी सरदारपुर डीसी अहीर ने व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें