ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: सरदारपुर मे देश प्रेमी मित्र मण्डल द्वारा निकाले गए चल समारोह मे उमडा जनसैलाब ,नगर मे पहली बार महाराष्ट्र के पुनेरी नासिक के ढोल ने दी शानदार प्रस्तुती

Admin

Mon, Sep 16, 2024

सरदारपुर। देश प्रेमी मित्र मण्डल सरदारपुर द्वारा गणेश महोत्सव अंतर्गत 14 सितंबर को डोल ग्यारस पर नगर मे विशाल चल समारोह निकाला गया, चल समारोह शाम 7.30 बजे श्रीराम मंदिर सरदारपुर से प्रारंभ हुआ। जिसमे नगर मे पहली बार पुनेरी नासिक ढोल (महाराष्ट्र) के 75 सदस्यो के दल द्वारा शानदार प्रस्तुती दी।

युवाओ मे पुनेरी ढोल के आगमन का अलग ही उत्साह नजर आ रहा था। साथ ही उज्जैन के प्रसिध्द झांझ-डमरू ग्रुप द्वारा सुमधुर प्रस्तुती दी गई, राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त मलखंब के कलाकारो द्वारा एक से बढकर एक करतब दिखाए, डांस ग्रुप द्वारा मनमोहक नृत्य किया गया, अहमदाबाद के कलाकार द्वारा चलित ट्राले पर मैजिक शौ का प्रदर्शन किया, महाराष्ट्र के कलाकार द्वारा हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन करते हुए गैस टंकी, साईकिल को अपने बालो से बांधकर घुमाया तो वही चार पहिया वाहन को अपने बालो से खींचकर दिखाया, युवा डीजे, बैण्ड, ताशे की धुन पर नृत्य कर रहे थे। बस स्टैण्ड पर पायरो एवं पटाखो से आतिशबाजी भी की गई।

बस स्टैण्ड पर विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं नगर परिषद् द्वारा चल समारोह का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। चल समारोह मे सरदारपुर नगर, राजगढ सहित आसपास के ग्रामीणजन भी बडी संख्या मे शामिल हुए। आयोजित चल समारोह श्रीराम मंदिर सरदारपुरा से प्रारंभ होकर पंचमुखी चोराहा, बस स्टैण्ड, मैन चोपाटी, भोपावर मार्ग, टंकीपुरा, अम्बेडकर रोड, पंचमुखी चोराहा होते हुए पुनः श्रीराम मंदिर सरदारपुरा पर समापन हुआ। देश प्रेमी मित्र मण्डल के सदस्यो द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें