ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: पुराने वैभव मे नजर आएगा अति प्राचीन चारभुजानाथ मंदिर,लाखो रूपये की लागत से पुरातत्व विभाग करेगा जीर्णोद्धार

Admin

Wed, Apr 2, 2025
अमझेरा। नगर के मध्य स्थित अति प्राचीन चारभुजानाथ मंदिर का पुरातत्व विभाग जीर्णोद्धार करेगा। मंदिर के पुजारी सहित ग्रामीणों कि वर्षो से मांग थी जो अब मूर्तरूप ले रही है। पुरातत्व विभाग के अधीन होने से मंदिर के शिखर पर उगे पेड़ सहित बारिश मे मंदिर के अंदर पानी टपकने कि समस्या से कई बार ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विभाग को अवगत करवाया जिसके बाद डिपिआर बनकर मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत हुई है। विगत दिनों ठेकेदार द्वारा मरम्मत का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया गया है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, मंदिर पुजारी राम शर्मा, बगदीराम कुशवाह, राजेंद्र शर्मा, मुरली कुशवाह सहित मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों का ग्रामीणों ने पुष्प माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान शिवा मकवाना, अर्पित शर्मा, विजय कुमार शर्मा, अंतिम मोदी, रेम सिह भूरिया, राहुल केवट आदि अन्य उपस्थित थे। पुरातत्व विभाग के देविप्रसाद पांडे ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 17 लाख 58 हजार रुपये का टेंडर हुआ है। जिससे मंदिर के अंदर पानी आने को रोका जाएगा। मंदिर के स्तम्भो पर लगी शतिग्रस्त मूर्तियों को सुधारा जाएगा साथ हि मंदिर के शिखर तक सीडी बनाई जाएगी साथ हि अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव ने चर्चा मे बताया कि प्राचीन मंदिर पुरातत्व विभाग के अधिन होकर जीर्ण अवस्था मे हो रहा था। ग्रामीणों के साथ बीड़ा उठाया और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अवगत करवा कर राशि स्वीकृत करवाई गई है। जीर्णोद्धार पूर्ण होने पर मंदिर का पुराना वैभव फिर से लौटेगा जिससे मंदिर कि सुंदरता बड़ जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें