ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: क्षैत्र की भौगोलिक स्थिती की जानकारी के लिये नवागत एसपी ने किया सरदारपुर एंव रिंगनोद का भ्रमण,पुलिसकर्मियों से किया संवाद

Admin

Fri, Apr 7, 2023

सरदारपुर। नवागत एसपी मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार रात्रि में सरदारपुर थाना एवं रिंगनोद चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति भी जानी।
जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह गुरुवार रात्रि करीब 8 बजे सरदारपुर थाने पर पहुंचे। जहां उन्होंने थाने पर पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से परिचय प्राप्त कर उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली साथ ही उनके पारिवारिक स्थिति में बारे में भी चर्चा। एसपी श्री सिंह ने जवानों से कहा कि ड्यूटी के बाद जब भी समय मिले तो उस समय को परिवार के साथ अवश्य बिताए एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्योंकि स्वस्थ रहेंगे तो दुगना काम करेंगे।

रिंगनोद चौकी का किया निरीक्षण -
थाने का निरीक्षण करने के बाद एसपी सिंह चौकी रिंगनोद पहुंचे। जहां उन्होंने चौकी परिसर, मालखाना एवं रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण कर चौकी पर साफ सफाई देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं चौकी प्रभारी प्रशांत पाल से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति जानी तथा चैकी पर पदस्थ जवानों से चर्चा की। इस दौरान एसपी सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता से समय-समय पर संवाद करें तथा किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे। जिससे क्राइम पर अंकुश लगाया जा सकें। इस दौरान सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेड़ा, थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना, चौकी प्रभारी प्रशांत पाल सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें