ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: धार जिले में 1000 करोड़ रुपये का निवेश,सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड धार जिले में 200 मेगावाट की सौर परियोजना विकसित करेगा जिले में होगा आर्थिक एवं सामाजिक विकास,

Admin

Wed, Mar 12, 2025
सरदारपुर । कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र में सोलर परियोजना के लिए उपलब्ध कराई जा रही भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान सरदारपुर एसडीएम आशा परमार भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के तहत कलेक्टर मिश्रा राजोद पहुंचे, जहां उन्होंने भूमि आवंटन की स्थिति और परियोजना की संभावनाओं की समीक्षा की। एसडीएम आशा परमार ने बताया की सौर परियोजना के लिए राजोद में 222 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है।
  • सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI), जो भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत एक नवरत्न सीपीएसयू है, धार जिले में 200 मेगावाट की सौर परियोजना विकसित की जाएगी। यह भूमि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग (NRED), मध्य प्रदेश सरकार को आवंटित की जाएगी, जिसके बाद SECI और NRED के बीच 30 वर्षों के लिए पट्टा समझौता किया जाएगा।हाल ही में SECI और मध्य प्रदेश सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह परियोजना 500 मेगावाट पीएसए का हिस्सा है, जिसके तहत SECI, मध्य प्रदेश को बिजली आपूर्ति करेगा। इस समझौते की अवधि 25 वर्षों के लिए तय की गई है।
धार में 1000 करोड़ रुपये का निवेश, जिले में होगा आर्थिक एवं सामाजिक विकास SECI द्वारा पूरे मध्य प्रदेश में लगभग 2500 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय (CAPEX) किया जाएगा, जिसमें से 1000 करोड़ रुपये का निवेश केवल धार जिले में होगा। SECI के अधिकारी रोहित चौबे ने बताया कि इस परियोजना से धार जिले में बुनियादी ढांचे, आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। यह परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में धार जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि आवंटन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए, जिससे परियोजना पर जल्द कार्य प्रारंभ हो सके।इससे धार जिले में बहुत अधिक बुनियादी ढाँचा, आर्थिक और सामाजिक विकास होगा और यह निश्चित रूप से धार जिले के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें