ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिये पांच स्थानों पर बनाए गए हैं विसर्जन कुंड,एसडीएम और एसडीओपी ने देखी व्यवस्था बैरिकेडिंग एवं प्रकाश की करी पर्याप्त व्यवस्था

Admin

Mon, Sep 16, 2024

सरदारपुर। अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन हेतु तहसील क्षैत्र मे पाॅच कुंड बनाये गये है। सोमवार को एसडीएम मेघा पंवार,एसडीओपी आशुतोष पटेल,तहसीलदार मुकेश बामनिया ने तहसील क्षैत्र मे बनाये गये कंुडो का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी एंव आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर  प्रशासन, पुलिस, नगरपरिषद एवं पीडब्ल्यूडी द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई है।  

सरदारपुर अनुभाग में पांच विसर्जन कुंड बनाए गए हैं।  जिसमें पर्याप्त प्रकाश एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की हमने  आम जनों से अपील है कि विसर्जन कुंडों में ही मूर्तियों का विसर्जन करें, साथ ही विसर्जन के समय छोटे बच्चों को विसर्जन कुंडों एवं जलाशयों से दूर रखें।

विसर्जन के उपरांत मूर्ति अवशेषों के उचित रूप से गरिमापूर्ण निस्तारण की भी व्यवस्था की गई है।

एसडीएम मेघा पंवार ने बताया की इस बार तहसील क्षैत्र मे पाॅच स्थानो पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिये कंुड बनाये गये है जिसमे  सरदारपुर मे माही नदी शनि मंदिर के सामने ,भोपावर रोड पुरानी पुलिया माही नदी । नरसिंहदेवला,स्मृति वन वेयर हाउस के पास राजगढ़,लाबरिया डैम के पास ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें