: किसान अन्न दाता ही नहीं ईंधन दाता भी बनेंगे -- गडकरी, 5800 करोड़ से अधिक निवेश की 10 सड़कों का लोकार्पण वह शिलान्यास,मध्य प्रदेश में 1200 करोड़ रुपए की नए कार्यो की मंजूरी,बदनावर थादला फोरलेन 1900 करोड़ की मंजूरी
Admin
Thu, Apr 10, 2025

बदनावर@ अल्ताफ मंसूरी ।अगर देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाना है तो चार बातें अहम है वॉटर ,पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन, रोड अच्छी तरह बन जाए तो प्रगति तेजी पकड़ लेती है।
यह उद्बोधन नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग ने बदनावर में बदनावर उज्जैन फोरलेन सहित मध्य प्रदेश की अन्य सड़कों के शिलान्यास वह लोकार्पण समारोह में विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए कहे। श्री गडकरी ने कहा की किसान अब अन्नदाता ही नहीं ईंधन दाता भी बनेगा। हम बेस्ट बायोमास से डामर बनेंगे। देश में 490 यूनिट इसकी बन रही है 90 चालू हो गई है। इससे देश का 15 लाख का इंपोर्ट काम हो जाएगा। अब स्मार्ट शहर नहीं स्मार्ट विलेज बनाने की आवश्यकता है। जल, जमीन, जंगल पर आधारित नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके मध्य प्रदेश के किसानों को समृद्ध बनाना है। हमारा पिछड़ा क्षेत्र है सड़क निर्माण से प्रगति के द्वार खुलेंगे ,उद्योग ,व्यापार बढ़ेंगे इससे गरीबी बेरोजगारी भुखमरी खत्म हो जाएगी।
श्री गडकरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव व पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्ती गांव की मांग पर बदनावर थांदला 81 किलोमीटर फोर लेन के लिए 1900 करोड रुपए की स्वीकृति घोषणा की ,साथ ही प्रदेश की अन्य सड़कों के लिए ₹1200 करोड़ की घोषणा की।
गडकरी के उद्बोधन के पूर्व मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन पूरे मालवा के लिए गौरवशाली वह ऐतिहासिक है। गडकरी जी की सड़कों की सौगात अद्भुत है। आजादी के अमृत काल में भारत हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कर रहा है। नई व बेहतरीन सड़कों से लोगों की जिंदगी बदल रही है किसने की आय बढ़ रही है। बदनावर भी आने वाले समय में महानगर बनेगा ।प्रदेश में नई मेट्रो पाले सीटियां बनेगी। हम विरासत से विकास की बात करते हैं। आगामी उज्जैन सिहस्श्र श्रद्धालु को आवागमन में दिक्कत ना हो ऐसा हम प्रयास कर रहे हैं। सीएम यादव ने गडकरी जी के सामने कई नई सड़कों की मांग रखी।
समारोह को राकेश सिंह लोक निर्माण मंत्री मध्य प्रदेश शासन, सावित्री ठाकुर केंद्रीय मंत्री, कैलाश विजयवर्गी मंत्री मध्य प्रदेश शासन ने भी संबोधित किया। अतिथियों द्वारा रिमोट बटन दबाकर 10 सड़क योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।
मंच पर सांसद सुधीर गुप्ता, शंकर लालवानी, अनिल फिरोजिया,बंसीलाल जी गुर्जर, पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, विधायक नीना वर्मा, नगर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती सहित कई विधायक व पदाधिकारी गण मौजूद थे।
गडकरी की उद्बोधन की अन्य प्रमुख बातें
१ मुख्यमंत्री जी के पास एक डायरेक्टर की डिग्री है मेरे पास 11 है ।
२ मैं जो भी कहता हूं डंके की चोट कहता हूं।
३ आप मांगते हुए थक जाएंगे मैं देने में नहीं थकुगा।
४ स्वस्थ है तो सब कुछ है ।
५ देश की संपत्ति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।
६ ठेकेदार भ्रष्टाचार करेगा बक्सा नहीं जाएगा ।
७ आगामी 2 वर्षों में अमेरिका से अच्छी सड़के अपने देश की होगी ।
८ उज्जैन बनने वाले रेप में से 2000 श्रद्धालु प्रति घंटे रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक जा सकेंगे ।
झलकियां
पहले सीएम यादव का हेलीकॉप्टर 12:17 पर हेलीपैड पर उतरा। इसके 11 मिनट बाद 12:28 पर केंद्रीय मंत्री गडकरी जी का हेलीकॉप्टर उतरा ।
मंच पर आने के पूर्व सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
लगभग 25 मिनट मुख्यमंत्री ने उद्बोधन की दिया वहीं गाड़गिरी ने लगभग आधा घंटा उद्बोधन दिया। पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव बदनावर थांदला फोर लाइन रोड मंजूरी के लिए सीएम यादव और गाड़गिरी के पास जाकर विशेष आग्रह करते नजर आए।
पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा थांदला बदनावर फोरलेन रोड स्वीकृत होने पर गाड़गिरी जी वह सीएम यादव का आभार माना। नगर पंचायत अध्यक्ष मीना शेखर यादव द्वारा चांदी का उज्जैन बदनावर रोड का मोमेंटो प्रदान किया गया।विज्ञापन
विज्ञापन