ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

खरमोर अभ्यारण डीनोटिफिकेशन 14 गावो में BJP मनाएंगी उत्सव : भाजपा सरकार के प्रयासों से 14 गांव की जमीन खरमोर अभ्यारण से हुए मुक्त, कांग्रेस ले रही झूठा श्रेय - मंत्री ठाकुर

Bakhtavar Express

Sun, Jul 6, 2025

राजगढ़। चार दशक पहले कांग्रेस की सरकार ने किसानों के लिए काला इतिहास लिखा था जिसके कारण खरमोर अभ्यारण के सरदारपुर तहसील के 14 गांवो में जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगा दी थी। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सरकार ने हटाया हैं। लेकिन इसका श्रेय कोई और ही ले रहा है। उक्त बातें केंद्रीय राज्यमंत्री क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर ने रविवार को राजगढ़ में माताजी मंदिर पर भाजपा द्वारा आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर कही। केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि जब में पहली बार वर्ष 2014 में सांसद बनी तब मुझे 14 गांव के लोगो ने इस समस्या के बारे में बताया था। जिसके बाद भाजपा सरकार के प्रयासों से आज 14 गांव की जमीन खरमोर अभ्यारण से मुक्त हुई। लेकिन कांग्रेस विधायक इसका श्रेय ले रहें हैं। बीच मे उनकी सरकार रही तब उन्होंने क्यो जमीन मुक्त नही करवाई।सांसद ठाकुर ने कहा कि गत वर्ष भी लोक सभा में इस मामले को उठाया था। आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष निलेश भारती, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया , जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, राकेश पटेल मंचासीन रहें।

14 गांवो में मनाया जाएगा उत्सव-

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती ने कहा कि भाजपा की सरकार हमेशा गरीब हितैषी रही है और खरमोर अभ्यारण से जमीन को मुक्त करवाया है। लेकिन कांग्रेसी इसका श्रेय ले रहे है। इसको लेकर हमने योजना बनाई है कि 14 गांवों में हमारे 14 प्रमुख लोग जाएंगे और इसे उत्सव के रूप में मनाते हुए लोगों को बताया जाएगा कि भाजपा की सरकार की वजह से ही खरमोर से यह गांव मुक्त हुए हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी -

कार्यक्रम को पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के पश्चात खरमोर अभ्यारण से 14 गांवों की जमीन मुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर व भाजपा सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता नवीन बानिया ने किया तथा आभार मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा जिला मंत्री जमुना भूरिया, भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, बाबूलाल चौधरी, वरदीचंद चोयल, ज्ञानेंद्र मूणत, धर्मेंद्र मंडलोई, गोपाल सोनी, मुकेश कावड़िया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील गामड़ व पप्पू गामड़, मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, डॉ. बलबहादुर सिंह, मंडल महामंत्री दीपक चोधरी, पार्षद पंकज बारोड़, रमेश राजपूत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, शुभम जोक्शन सहित अन्य मौजूद रहें।

ज्योतिषाचार्य भारद्वाज से लिया आशीर्वाद -

राजगढ़ पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्रि ठाकुर व भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती ने मंदिर पर विराजित ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तम जी भारद्वाज से आशीर्वाद लेकर उनके कुशलक्षेम जाने तथा उनसे चर्चा की। वही बाल ब्रम्हचारी नारायण स्वामी से भी आशीर्वाद लिया व मंदिर के शास्त्री हेमंत भारद्वाज व कृष्ण भारद्वाज से भी केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर ने चर्चा की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें