ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा में रूपारेल की छात्रा दिव्या निनामा ने सरदारपुर ब्लॉक में प्रथम ओर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा में 42 हजार अभ्यार्थियों ने लिया था भाग

Admin

Tue, Mar 25, 2025
  • सरदारपुर । जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा में धार जिले के कक्षा 2 री से 8 वीं तक के 42000 अभ्यर्थी ओलंपियाड प्रतियोगिता में शामिल हुए थे।जिसमें से पूरे धार जिले में 32 छात्र /छात्राओं का चयन ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा में हुआ। जिसमें सरदारपुर ब्लॉक की एकमात्र छात्रा दिव्या निनामा कक्षा 5वीं शासकीय प्राथमिक विद्यालय रूपारेल तहसील सरदारपुर की छात्रा ने पूरे सरदारपुर ब्लॉक में प्रथम स्थान और जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सरदारपुर तहसील को ही नहीं है अपितु पूरे धार जिले को गौरांवित किया। ब्लॉक सरदारपुर की बालिका दिव्या निनामा को कलेक्टर द्वारा सम्मानित कर सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र, बैग,बॉटल ,टिफिन, लोअर जैकेट कंपास ,टोपी और भविष्य में भी इसी प्रकार पढ़ाई कर प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण करने का संबोधन दिया। तथा सभी बच्चों को बहुत बहुत बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाभू चारण, मंडल संयोजक प्रकाश पवार , विकासखंड योग प्रभारी अश्विनी दीक्षित, वर्दीचंद कोसरा प्रधानाध्यापक ने कु. दिव्या निनामा और उनके शिक्षक अनिल खपेड़ को बधाई दी ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें